खाद, बीज व कीटनाशक दवाईयां खरीदते समय किसान बिल अवश्य लें: डीसी

By Sahab Ram
On: April 24, 2022 11:15 AM
Follow Us:

खाद, बीज व कीटनाशक दवाइयां किसी भी विक्रेता से खरीदते समय किसान बिल अवश्य लें। उपायुक्त यशेन्द्र सिंह ने किसानों से यह आह्वान करते हुए कहा है कि अगर बिल नहीं लिया तो आप द्वारा कही भी इसकी शिकायत नहीं की जा सकेगी। उन्होंने कहा कि जिला में सभी खाद व बीज विक्रेताओं को बिल सहित इनपुट देने बारे दिशा-निर्देश दिए गए है। अगर कोई विक्रेता इस पर लापरवाही करता है तथा बिल नहीं देता हो उससे कोई इनपुट ना लें।
 

फसल में आगजनी से नुकसान का विवरण प्रभावित खसरा नम्बर के किसान क्षतिपूर्ति पोर्टल पर 28 अप्रैल तक करवाएं दर्ज

उन्होंने बताया कि खाद भी बाजार में कई तरह के उपलब्ध है जैसे ऑर्गेनिक, बायो फर्टिलाइजर, केमिकल फर्टिलाइजर व माइक्रो न्यूट्रेंट। उन्होंने कहा कि इसका भी बिल अवश्य लें। इसमें किसान किसी भी प्रकार की लापरवाही ना करें। उन्होंने सभी का आह्वान किया है कि इस बारे अगर कोई किसान सुझाव देना चाहता है तो वो कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के कार्यालय में प्रस्तुत कर सकता है।

पंचायती राज संस्थायें है ग्रामीण विकास की मजबूत आधारशिला :- उपायुक्त सचिन गुप्ता

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment