डीएफएसओ आदित्य कौशिक ने किया छारा मंडी का निरीक्षण, खरीद कार्य का लिया जायजा

By Sahab Ram
On: April 23, 2026 9:27 AM
Follow Us:

बहादुरगढ़, 22 अप्रैल। जिलाभर में डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल के मार्गदर्शन में रबी उपज की खरीद जारी है। बुधवार को गेंहू खरीद के चलते जिला खाद्य एवं पूर्ति अधिकारी आदित्य कौशिक ने छारा स्थित खरीद केंद्र का निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान उन्होंने गेहूं खरीद कार्य की प्रगति, निर्धारित गुणवत्ता मानकों तथा उठान व्यवस्था का विस्तृत रूप से जायजा लिया।

फसल में आगजनी से नुकसान का विवरण प्रभावित खसरा नम्बर के किसान क्षतिपूर्ति पोर्टल पर 28 अप्रैल तक करवाएं दर्ज

उन्होंने संबंधित खरीद एजेंसियों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि गेहूं की खरीद सरकार द्वारा निर्धारित मानकों एवं दिशा-निर्देशों के अनुरूप ही सुनिश्चित की जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।

उन्होंने आढ़तियों को भी निर्देशित किया कि मंडी में आने वाली गेहूं की आवक की विधिवत साफ-सफाई करवाने के उपरांत ही उसे बोरियों में भरा जाए, ताकि अनाज की गुणवत्ता बेहतर बनी रहे और किसी प्रकार की कमी न हो। इसके अतिरिक्त, खरीदे गए गेहूं के उठान को समयबद्ध एवं निरंतर रूप से सुनिश्चित करने के लिए उन्होंने कहा कि मंडी में अनावश्यक भंडारण एवं अव्यवस्था की स्थिति उत्पन्न न होने दी जाए और उठान प्रक्रिया को सुचारू रूप से संचालित किया जाए।

पंचायती राज संस्थायें है ग्रामीण विकास की मजबूत आधारशिला :- उपायुक्त सचिन गुप्ता

इस अवसर पर खाद्य आपूर्ति विभाग के अलावा मार्किट कमेटी के अधिकारी और स्टाफ सदस्य उपस्थित थे।

जिला में अब तक 248502.64 मीट्रिक टन गेहूं की हुई खरीद :- उपायुक्त सचिन गुप्ता

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment