9.75 करोड़ रुपए की लागत से मजबूत होगी अम्बाला छावनी की 10 सड़कें, विकास को मिलेगी गति : ऊर्जा मंत्री अनिल विज

By Sahab Ram
On: July 31, 2026 8:13 PM
Follow Us:

चंडीगढ़, 31 जुलाई – हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि अम्बाला छावनी में सड़कों को अधिक मजबूत और आधुनिक बनाने के लिए करोड़ों रुपए की लागत से 10 महत्वपूर्ण सड़कों की मरम्मत होगी जिससे लाखों वाहन चालकों को लाभ मिलेगा। सड़कें मजबूत होने से अम्बाला छावनी के विकास को गति मिलेगी, साथ ही नागरिकों का जीवन स्तर और सुधरेगा।

श्री विज ने बताया कि 9.75 करोड़ रुपए की लागत से छावनी के विभिन्न क्षेत्रों में 10 सड़कों की मरम्मत के लिए राज्य सरकार से मंजूरी प्राप्त हो चुकी है। उन्होंने बताया कि बहुत जल्द सड़कों की मरम्मत के लिए पीडब्ल्यूडी द्वारा टेंडर लगाए जाएंगे जिससे आगे कार्य शुरू हो सके। ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों की इन सड़कों के बनने से वाहन चालकों को आने-जाने में सुविधा मिलेगी व यातायात व्यवस्था सुगम होगी।

उन्होंने यह भी बताया कि यह सड़कें ग्रामीण, सैन्य व शहरी क्षेत्रों की कई कालोनियों को जुड़ती है जिससे लाखों वाहन चालकों को लाभ मिलेगा। ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने बताया कि नन्हेड़ा, रंगिया मंडी, मच्छौंडा, चंद्रपुरी, रामगढ़ माजरा, दलीपगढ़, पंजोखरा साहिब, मंडौर, धूलकोट, मुनरहेड़ी आदि इलाकों में सड़कों की मरम्मत की जाएगी।

करोड़ों की लागत से इन दस सड़कों की मरम्मत होगी:–

Sanitation workers are the true soldiers of a clean Faridabad; respecting them is the responsibility of us all: Vipul Goel.
सफाई मित्र स्वच्छ फरीदाबाद के असली सिपाही, उनका सम्मान करना हम सभी की जिम्मेदारी: विपुल गोयल

जीटी रोड से नन्हेड़ा व रंगिया मंडी तक लिंक रोड

मच्छौंडा से चंद्रपुरी तक लिंक रोड

एमईएस रोड से गांव रामगढ़ माजरा तक लिंक रोड

राजकीय हाई स्कूल दलीपगढ़ से एमईएस रोड तक लिंक रोड

जगाधरी रोड से मुनरहेड़ी तक लिंक रोड

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.
एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

गुरुद्वारा पंजोखरा साहिब मुख्य एप्रोच रोड

पंजोखरा साहिब गांव से फिरनी तक रोड

पंजोखरा साहिब गांव से तिसिम्बली पंजाब बॉर्डर तक लिंक रोड

अम्बाला-नारायणगढ़ रोड से गुरुद्वारा पंजोखरा साहिब तक लिंक रोड

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

गांव मंडौर से धूलकोट पॉवर हाउस तक रोड

ऊर्जा मंत्री अनिल विज के प्रयासों से मजूबत होता सड़कों का जाल, महानगर बनने की ओर अग्रसर अम्बाला छावनी

ऊर्जा मंत्री अनिल विज के प्रयासों से अम्बाला छावनी महानगर बनने की ओर अग्रसर है। सड़कों के मजबूत होते जाल के साथ-साथ अम्बाला छावनी में शहरी विस्तार को गति देने के लिए रिंग रोड के किनारे लगभग 1000 एकड़ क्षेत्र में नए सेक्टरों को विकसित करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। मंत्री अनिल विज का विजन अम्बाला छावनी को एक आधुनिक महानगर के रूप में स्थापित करना है, जहां बेहतर सड़कें और बेहतरीन नागरिक सुविधाएं उपलब्ध हों।

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Sanitation workers are the true soldiers of a clean Faridabad; respecting them is the responsibility of us all: Vipul Goel.

सफाई मित्र स्वच्छ फरीदाबाद के असली सिपाही, उनका सम्मान करना हम सभी की जिम्मेदारी: विपुल गोयल

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.

एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

जमीनी धोखाधड़ी के मामलों में ऊर्जा मंत्री अनिल विज सख्त, डीएसपी को केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए कठोर कानून बना रही है मोदी सरकार : डॉ. अरविंद शर्मा

ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित, पात्र मतदाता 30 अगस्त तक कर सकेंगे दावा एवं आपत्ति प्रस्तुत : उपायुक्त आयुष सिन्हा                                  

Leave a Comment