युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए कठोर कानून बना रही है मोदी सरकार : डॉ. अरविंद शर्मा

By Sahab Ram
On: July 31, 2026 7:54 PM
Follow Us:

रोहतक, 31 जुलाई। सहकारिता, कारागार, निर्वाचन, विरासत एवं पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार युवाओं के सुरक्षित, सशक्त और उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के लिए लगातार ठोस एवं कठोर निर्णय ले रही है। देश में कानून व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने, युवाओं को नशे, अपराध और सामाजिक बुराइयों से बचाने तथा उन्हें विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए सरकार निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार का लक्ष्य ऐसा भारत बनाना है, जहां प्रत्येक युवा को समान अवसर, सुरक्षित वातावरण और अपनी प्रतिभा के अनुरूप आगे बढ़ने का अवसर मिले।

शुक्रवार को सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा रोहतक स्थित भाजपा कार्यालय मंगल कमल में गढ़ी सांपला-किलोई विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ आयोजित संवाद कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं का कुशलक्षेम जाना और संगठनात्मक विषयों, जनसंपर्क अभियानों तथा आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की। बैठक में कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र से जुड़े विभिन्न विकास कार्यों और जनसमस्याओं को भी मंत्री के समक्ष रखा, जिनके समाधान के लिए डॉ. शर्मा ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।

Sanitation workers are the true soldiers of a clean Faridabad; respecting them is the responsibility of us all: Vipul Goel.
सफाई मित्र स्वच्छ फरीदाबाद के असली सिपाही, उनका सम्मान करना हम सभी की जिम्मेदारी: विपुल गोयल

कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि भाजपा का संगठन अपने समर्पित कार्यकर्ताओं की मेहनत और सेवा भाव के कारण आज विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक संगठन बना है। पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता सरकार की योजनाओं और जनता के बीच एक मजबूत सेतु का कार्य करता है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के सुझाव और फीडबैक सरकार के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं, क्योंकि इन्हीं के माध्यम से आम जनता की अपेक्षाओं और समस्याओं की सही जानकारी मिलती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में पारदर्शी और जवाबदेह शासन व्यवस्था स्थापित हुई है। युवाओं के लिए रोजगार, कौशल विकास, शिक्षा, स्टार्टअप और स्वरोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। साथ ही कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए समय-समय पर आवश्यक कानूनी सुधार किए जा रहे हैं, ताकि देश का युवा सुरक्षित वातावरण में अपने सपनों को साकार कर सके।

बैठक में भाजपा के आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की रूपरेखा पर भी विस्तार से चर्चा की गई। विशेष रूप से संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों की समीक्षा करते हुए डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि संत रविदास जी ने अपने जीवन से सामाजिक समरसता, समानता, भाईचारे और मानव सेवा का संदेश दिया। उनके विचार आज भी समाज को एकता और सद्भाव की राह दिखाते हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि जयंती समारोहों को जनभागीदारी का उत्सव बनाते हुए समाज के प्रत्येक वर्ग तक संत रविदास जी के संदेश को पहुंचाया जाए।

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.
एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

उन्होंने कहा कि भाजपा का उद्देश्य केवल चुनाव जीतना नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक वर्ग के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाना है। इसी भावना के साथ पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता जनता के बीच सक्रिय रहकर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य करे। कार्यक्रम के अंत में कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कार्यकर्ताओं से आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों, सदस्यता अभियान, जनसंपर्क गतिविधियों और सामाजिक आयोजनों में पूरी सक्रियता के साथ भाग लेने का आह्वान किया। उन्होंने विश्वास जताया कि कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के विश्वास के बल पर भाजपा हरियाणा में विकास और सुशासन के अपने संकल्प को और अधिक मजबूती से आगे बढ़ाएगी।

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Sanitation workers are the true soldiers of a clean Faridabad; respecting them is the responsibility of us all: Vipul Goel.

सफाई मित्र स्वच्छ फरीदाबाद के असली सिपाही, उनका सम्मान करना हम सभी की जिम्मेदारी: विपुल गोयल

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.

एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

जमीनी धोखाधड़ी के मामलों में ऊर्जा मंत्री अनिल विज सख्त, डीएसपी को केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

 9.75 करोड़ रुपए की लागत से मजबूत होगी अम्बाला छावनी की 10 सड़कें, विकास को मिलेगी गति : ऊर्जा मंत्री अनिल विज

ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित, पात्र मतदाता 30 अगस्त तक कर सकेंगे दावा एवं आपत्ति प्रस्तुत : उपायुक्त आयुष सिन्हा                                  

Leave a Comment