किसान भाई धान की करें सीधी बिजाई, 20 प्रतिशत तक बचेगा पानी, 4500 रुपये प्रति एकड़ मिलेगा अनुदान

By Sahab Ram
On: April 23, 2026 3:47 PM
Follow Us:

सिरसा, 23 अप्रैल।
किसानों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक करने और खेती की लागत कम करने के उद्देश्य से धान की सीधी बिजाई स्कीम चलाई जा रही है। इस योजना के तहत किसानों को पारंपरिक धान रोपाई की बजाय सीधी बिजाई अपनाने के लिए प्रोत्साहित करते हुए अनुदान भी दिया जा रहा है।


योजना के अंतर्गत किसानों को अपनी फसल का पंजीकरण मेरी फसल-मेरा ब्यौरा ऑनलाइन पोर्टल पर करना अनिवार्य होता है। पंजीकरण के बाद पात्र किसानों को सरकार की ओर से 4500 रुपये प्रति एकड़ की दर से अनुदान प्रदान किया जाता है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलती है।

जिला में अब तक 248502.64 मीट्रिक टन गेहूं की हुई खरीद :- उपायुक्त सचिन गुप्ता


धान की सीधी बिजाई विधि अपनाने से लगभग 20 प्रतिशत तक पानी की बचत संभव है। वहीं पारंपरिक तरीके से धान की खेती में पानी की अधिक खपत होती है, जिससे भूजल स्तर पर भी दबाव पड़ता है। ऐसे में यह योजना जल संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो रही है।


योजना की पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए पंजीकृत किसानों के खेतों का भौतिक सत्यापन भी किया जाता है। इस प्रक्रिया में कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के अधिकारी, संबंधित गांव के नंबरदार या पटवारी तथा स्वयं किसान शामिल होते हैं।

जिला की मंडियों में सात लाख मीट्रिक टन से अधिक गेहूं की हुई खरीद


कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के उपनिदेशक डा. सुखदेव सिंह ने बताया कि वर्ष 2025 के दौरान जिला सिरसा में इस योजना के तहत 15,046 किसानों द्वारा 96,855 एकड़ क्षेत्र में धान की सीधी बिजाई की गई, जिसका सफलतापूर्वक सत्यापन किया गया। यह पहल न केवल किसानों की आय बढ़ाने में सहायक है, बल्कि जल संरक्षण और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।
म्हारी योजना कॉलम के लिए

डीएफएसओ आदित्य कौशिक ने किया छारा मंडी का निरीक्षण, खरीद कार्य का लिया जायजा

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment