सिरसा, 23 अप्रैल।
जिला की विभिन्न मंडियों में खरीद एजेंसियों द्वारा न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीद प्रक्रिया जारी है। गत दिवस तक जिला के 78 हजार 269 किसानों की सात लाख तीन हजार 686 मीट्रिक टन (एमटी) गेहूं की खरीद की जा चुकी है जिसमें खाद्य एवं आपूर्ति विभाग द्वारा 51342 मीट्रिक टन, हैफेड द्वारा 529594 मीट्रिक टन तथा एचएसडब्ल्यूसी 122750 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की जा चुकी है।
जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक हरवीर सिंह ने बताया कि अबूबशहर मंडी में 21788 मीट्रिक टन, बड़ागुढा मंडी में 18053 मीट्रिक टन, डबवाली मंडी में 40271 मीट्रिक टन, डिंग मंडी में 20144 मीट्रिक टन, ऐलनाबाद मंडी में 40498 मीट्रिक टन, गंगा मंडी में 11147 मीट्रिक टन, जीवन नगर मंडी में 20267 मीट्रिक टन, कालांवाली मंडी में 56581 मीट्रिक टन, नाथूसरी चौपटा मंडी में 19414 मीट्रिक टन, औढां मंडी में 14577 मीट्रिक टन, रानियां मंडी में 40486 मीट्रिक टन, सिरसा मंडी में 63570 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद दर्ज की गई, साथ ही जिला की अन्य मंडियों में भी गेहूं की आवक जारी है।











