जिला में अब तक 248502.64 मीट्रिक टन गेहूं की हुई खरीद :- उपायुक्त सचिन गुप्ता

By Sahab Ram
On: April 23, 2026 4:01 PM
Follow Us:

रोहतक, 23 अप्रैल : उपायुक्त सचिन गुप्ता ने बताया कि अब तक जिला की मंडियों व खरीद केंद्रों में 248502.64 मीट्रिक टन गेहूं एवं 2038.80 मीट्रिक टन सरसों की खरीद की गई है। सरकार द्वारा सरसों के लिए 6200 रुपए प्रति क्विंटल तथा गेहूं के लिए 2585 रुपए प्रति क्विंटल न्यूनतम समर्थन मूल्य घोषित किया गया है। अब तक जिला की मंडियों व खरीद केंद्रों में 46639 गेट पास जारी किये गए है। उन्होंने किसानों का आह्वान किया है कि वे गेहूं फसल के अवशेषों का उचित प्रबंधन करें।

फसल में आगजनी से नुकसान का विवरण प्रभावित खसरा नम्बर के किसान क्षतिपूर्ति पोर्टल पर 28 अप्रैल तक करवाएं दर्ज


सचिन गुप्ता ने बताया कि गत बुधवार तक जिला की मंडियों में 248502.64 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की गई है तथा अब तक 92122.65 मीट्रिक टन का उठान किया जा चुका है। जिला की कलानौर मंडी में 16598.70 मीट्रिक टन, काहनौर में 690 मीट्रिक टन, कलानौर साइलो द्वारा 1625 मीट्रिक टन, किलोई मंडी 20763.20 मीट्रिक टन, लाखनमाजरा मंडी में 19426 मीट्रिक टन, मदीना मंडी में 13194.30 मीट्रिक टन, महम मंडी 47671.40 मीट्रिक टन, रोहतक मंडी में 71033.50 मीट्रिक टन, सांपला मंडी में 34401.70 मीट्रिक टन गेहूं, सांघी मंडी में 17048.54 मीट्रिक टन तथा फरमाणा खास में 6050.30 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की गई है।
उपायुक्त सचिन गुप्ता ने बताया कि जिला की मंडियों में व्यापारियों द्वारा अब तक 2034.30 मीट्रिक टन सरसों खरीदी गई है। कलानौर मंडी में 289.30 मीट्रिक टन, महम मंडी में 29.70 मीट्रिक टन, रोहतक मंडी में 1661.80 मीट्रिक टन तथा सांपला मंडी में 53.50 मीट्रिक टन सरसों की खरीद की गई है। जिला प्रशासन द्वारा मंडियों में सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई तथा खरीद सीजन को सुचारू ढंग से संपन्न करवाने के लिए सभी आवश्यक प्रबंध किए गए है।

पंचायती राज संस्थायें है ग्रामीण विकास की मजबूत आधारशिला :- उपायुक्त सचिन गुप्ता

किसान भाई धान की करें सीधी बिजाई, 20 प्रतिशत तक बचेगा पानी, 4500 रुपये प्रति एकड़ मिलेगा अनुदान

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment