सिरसा, 25 अप्रैल।
रबी-2026 फसल में आगजनी के कारण हुए नुकसान का विवरण दर्ज करवाने के लिए क्षतिपूर्ति पोर्टल खोला गया है। प्रभावित किसान खसरा नंबर-किला नंबर के आधार पर 28 अप्रैल तक अपने नुकसान का विवरण पोर्टल पर दर्ज करवा सकते हैं।
जिला राजस्व अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार तहसील ऐलनाबाद के गांव खारी सुरेरां के खसरा नंबर 47//21, 22, 23, 24, 25 से संबंधित प्रभावित किसान अपने नुकसान का विवरण दर्ज 28 अप्रैल तक करवा सकते हैं। इस नुकसान का आंकलन खसरा नंबर और प्रभावित क्षेत्र के आधार पर किया गया है, ताकि प्रभावित किसानों को राहत मिल सके। उन्होंने प्रभावित किसानों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि तक ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल पर अपना दावा दर्ज करें और संबंधित जानकारी पूर्ण एवं सही अपलोड करें।











