सिरसा, 22 अप्रैल।
रबी 2025-26 में आगजनी के कारण गेहूं की फसल में हुए नुकसान का विवरण दर्ज करवाने के लिए ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल खोला गया है। तहसील कालांवाली के गांव मिठड़ी व सिरसा तहसील के थेहड़ी बाबा सावन सिंह के प्रभावित खसरा नंबर-किला नंबर के आधार पर किसान 28 अप्रैल तक अपने नुकसान का विवरण पोर्टल पर दर्ज करवा सकते हैं।
जिला राजस्व अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि जिला सिरसा की तहसील सिरसा के गांव थेहड़ी बाबा सावन सिंह के खसरा नंबर 105//2,3 व तहसील कालांवाली के गांव मिठड़ी के खसरा नंबर 75//10/2, 11, 12 मिन से संबंधित प्रभावित किसान अपने नुकसान का विवरण दर्ज करवा सकते हैं। उन्होंने प्रभावित किसानों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि तक ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल पर अपना दावा दर्ज करें और संबंधित जानकारी पूर्ण एवं सही अपलोड करें।










