देसी कपास की बिजाई करने पर मिलेगा तीन हजार रुपए प्रति एकड़ अनुदान : डीसी

By Sahab Ram
On: April 9, 2022 11:23 AM
Follow Us:

डीसी यशेन्द्र सिंह ने यह जानकारी देते हुए बताया कि किसान योजना का लाभ उठाने के लिए आगामी 31 मई तक पोर्टल पर पंजीकरण करा सकते हैं। उन्होंने बताया कि योजना के तहत किसानों को खेत के सत्यापन उपरांत तीन हजार रुपए प्रति एकड़ के हिसाब से प्रोत्साहन राशि मिलेगी। उन्होंने निर्देश दिए कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के अधिकारी किसानों को विभाग के पोर्टल पर आनलाइन आवेदन करने बारे जागरूक करें, ताकि देसी कपास के क्षेत्र को बढ़ाया जा सके। इसके अतिरिक्त किसानों को अच्छी गुणवत्ता का कपास का बीज प्राप्त हो यह भी सुनिश्चित करें।

फसल में आगजनी से नुकसान का विवरण प्रभावित खसरा नम्बर के किसान क्षतिपूर्ति पोर्टल पर 28 अप्रैल तक करवाएं दर्ज

किसान पोर्टल पर करें ऑनलाइन पंजीकरण :
डीसी यशेन्द्र सिंह ने बताया कि किसान इस बारे में अधिक जानकारी टोल फ्री नंबर 1800-180-2117 व वेबसाईट  http://agriharyana.org/  से प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि योजना का लाभ उठाने के लिए किसानों को मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर पंजीकरण कराना अनिवार्य है।

पंचायती राज संस्थायें है ग्रामीण विकास की मजबूत आधारशिला :- उपायुक्त सचिन गुप्ता

जिला में अब तक 248502.64 मीट्रिक टन गेहूं की हुई खरीद :- उपायुक्त सचिन गुप्ता

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment