फसल खरीद में किसानों को नहीं होनी चाहिए कोई असुविधा : जेपी दलाल

By Sahab Ram
On: April 7, 2022 2:15 PM
Follow Us:

कृषि मंत्री जयप्रकाश दलाल ने खरीद केंद्र पर खरीद प्रक्रिया सहित किसानों को मंडी में दी जा रही सेवाओं आदि व्यवस्थाओं का जायजा लिया और मौके पर उपस्थित अधिकारियों को उचित व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। कृषि मंत्री ने प्रशासन को निर्देश दिए कि मंडी में आने वाले किसानों के लिए समुचित व्यवस्था सुनिश्चित रखें और उन्हें कोई परेशान व असुविधा न आने दें। 

फसल में आगजनी से नुकसान का विवरण प्रभावित खसरा नम्बर के किसान क्षतिपूर्ति पोर्टल पर 28 अप्रैल तक करवाएं दर्ज

कृषि मंत्री ने अनाज मंडी में आढ़तियों से भी बातचीत की व्यापरियो द्वारा रखी गई मांगो को सुना। उन्होंने कहा कि फसल खरीद प्रक्रिया को सुचारू तरीके से करने के लिए सरकार की ओर से व्यापक प्रबंध किए गए हैं। व्यापारियों ने बताया कि मण्डी में फसल खरीद कार्य से सम्बंधित कोई समस्या नहीं है। 

पंचायती राज संस्थायें है ग्रामीण विकास की मजबूत आधारशिला :- उपायुक्त सचिन गुप्ता

कृषि मंत्री जयप्रकाश दलाल अनाज मंडी रेवाड़ी में जायजा लेते हुए।

भाजपा जिला अध्यक्ष हुकमचन्द, एडीसी जयदीप कुमार, एसडीएम बावल संजीव कुमार, नीतू धनखड जोनल एडमिट्रेटर, डीडीए बलवन्त, तहसीलदार प्रदीप देशवाल, सचिव मार्किट कमेटी नरेन्द्र यादव, डीएफएसओ अमित शेखावत, अनाज मंडी के प्रधान राधेश्याम मितल, व्यापार संध के प्रधान अशोक यादव , प्रेम अग्रवाल, नरेश गुप्ता, राव गजराज सिंह,मुकेश महाजन सहित अन्य व्यापारीगण व किसान उपस्थित रहे

जिला में अब तक 248502.64 मीट्रिक टन गेहूं की हुई खरीद :- उपायुक्त सचिन गुप्ता

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment