Rewari: रेवाड़ी अनाज मंडी में किसानों की मारामारी, सरसों बेचने के लिए किसानों की लंबी कतार

By Sahab Ram
On: May 11, 2023 5:42 PM
Follow Us:

Rewari: चिलचिलाती धूप और भीषण गर्मी में किसान सरसों बेचने के लिए परेशान है। टोकन कटाने के लिए किसानों की लंबी लाइन और सड़क पर ट्रेक्टर ट्रॉली की लंबी कतार की ये तस्वीर बयां करने के लिए काफी है कि किसानों को किस कदर परेशान होना पड़ रहा है।

किसानों संगठनों ने किया विरोध प्रदर्शन

बता दें कि सरकार ने 30 अप्रैल को सरसों की सरकारी खरीद बंद कर दी थी। बड़ी संख्या में किसान ऐसे थे जो एमएसपी पर सरसों नहीं बेच पाएँ थे। (Rewari) दौबारा सरसों की खरीद शुरू करने की मांग को लेकर किसानों संगठनों ने विरोध प्रदर्शन किया।

फसल में आगजनी से नुकसान का विवरण प्रभावित खसरा नम्बर के किसान क्षतिपूर्ति पोर्टल पर 28 अप्रैल तक करवाएं दर्ज

शहर में भी जाम जैसे हालात

जिसके बाद बीते दिन कृषि मंत्री ने आज और कल दो दिन Rewari सहित प्रदेश के कई जिलों में सरसों की सरकारी खरीद करने की घोषणा की। ये खबर जैसे ही किसानों के पास पहुंची तो किसान बड़ी संख्या में सरसों बेचने के लिए अनाज मंडी के लिए रवाना हो गए। शहर के बीच स्थित Rewari अनाज मंडी में ज्यादा किसान पहुँचने के कारण हालात बेकाबू हो गए। शहर में भी जाम जैसे हालात पैदा हो गए।

किसानों ने कहा कि सरकार ने केवल दो दोनों का समय दिया है। इसलिए वो आज ही अपनी सरसों लेकर आ गए। अभी भीड़ इतनी है कि पता नहीं उनका नंबर आएगा भी या नहीं।

पंचायती राज संस्थायें है ग्रामीण विकास की मजबूत आधारशिला :- उपायुक्त सचिन गुप्ता

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now