Grain Market: रेवाड़ी अनाज मंडी गेट पर पुलिस और किसान नेताओं के बीच धक्कामुक्की

By Sahab Ram
On: May 10, 2023 4:05 PM
Follow Us:

Grain Market: बता दें कि किसानों को सरकार ने कहा था कि 15 मई तक सरसों कि सरकारी खरीद की जायेगी। लेकिन 30 अप्रैल को ही सरसों की सरकारी खरीद बंद कर दी गई थी। जिस दिन खरीद प्रक्रिया बंद की गई थी। उस वक्त भी किसानों ने रोड़ जाम करके विरोध दर्ज कराया था। जिसके बाद एक दिन सरसों की खरीद करके खरीद प्रक्रिया बंद कर दी गई ।

किसान यूनियन का धरना

भारतीय किसान यूनियन चढूनी ने जिला प्रशासन के मार्फत सरकार को ज्ञापन सौंपकर माँग भी की थी की कम से कम 15 मई तक तो सरसों की खरीद प्रक्रिया की जाएँ। लेकिन सरकार ने ऐसा नहीं किया। जिसके बाद आज किसान यूनियन के लोग रेवाड़ी अनाज मंडी (Grain Market) गेट पर धरना देने के लिए पहुँच गए।

फसल में आगजनी से नुकसान का विवरण प्रभावित खसरा नम्बर के किसान क्षतिपूर्ति पोर्टल पर 28 अप्रैल तक करवाएं दर्ज

यहाँ किसानों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुये मंडी गेट (Grain Market) पर ताला भी लगा दी। इस दौरान गेट को खुलवाने के लिए पुलिस और किसानों के बीच ढक्कमुक्की भी गो गई। थोड़ी देर बाद डीएसपी और एसडीएस मौके पर पहुँचे और किसानों को शांत कराया गया। किसानों ने मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को ज्ञापन भी सौंपा है।

किसानों की मांग MSP पर खरीदी जाए सरसों

किसान नेता समय सिंह ने कहा कि हमारे इलाके का नेतृत्व कमजोर है तभी इस इलाके के किसान ओने-पोने भाव में सरसों बेचने को मजबूर है। किसानों ने कहा कि उनकी एक ही माँग है कि किसानों की सरसों MSP पर खरीदी जाएँ।

पंचायती राज संस्थायें है ग्रामीण विकास की मजबूत आधारशिला :- उपायुक्त सचिन गुप्ता

वहीं एसडीएम ने कहा कि खरीद करनी है या नहीं ये उच्च अधिकारी तय करते है। उन्होने किसानों का ज्ञापन ले लिया है। जिसे आगे भेज दिया जाएगा।

जिला में अब तक 248502.64 मीट्रिक टन गेहूं की हुई खरीद :- उपायुक्त सचिन गुप्ता

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now