जैविक खेती से किसान कमा रहे अच्छा मुनाफा

By Sahab Ram
On: April 19, 2022 8:49 AM
Follow Us:

रेवाड़ी जिले के गाँव दखौरा का रहने वाले किसान अनिल कुमार ने अपनी 7 एकड़ जमीन पर जैविक खेती कर रहे है. आलू, टमाटर, बंद गोभी, शिमला मिर्च, लहसुन, टिंडे सहित अन्य सब्जियों लगाईं हुई है.

फसल में आगजनी से नुकसान का विवरण प्रभावित खसरा नम्बर के किसान क्षतिपूर्ति पोर्टल पर 28 अप्रैल तक करवाएं दर्ज

जिन सब्जियों को लेकर उन्होंने करनाल के घरौंडा में आयोजित तीन दिवसीय सब्जी एक्स्पो में प्रदर्शनी लगाईं थी. जिस प्रदर्शनी में प्रदेश भर के अलग अलग किसानों ने हिस्सा लिया था. जहाँ रेवाड़ी के किसान अनिल की सब्जियों की सभी ने खूब सरहाना की. किसान अनिल बताते है कि करीबन 8 वर्ष पहले उन्होंने जैविक खेती शुरू की थी. पहले दो तीन वर्षों तक उन्हें सब्जियों में काफी नुकसान हुआ था. क्योंकि सरसों गेंहू की फसल में हम फर्टिलाइजर का इस्तेमाल करते थे. जिससे भूमि की उपजाऊ शक्ति कमजोर हो गई थी. लेकिन अब वो सात एकड़ जमीन में जैविक गेंहू, अमरुद , और सब्जियों का उत्पादन करते है. जिसके लिए वो जैविक खाद भी खुद ही तैयार करते है.

 

जैविक खेती

पंचायती राज संस्थायें है ग्रामीण विकास की मजबूत आधारशिला :- उपायुक्त सचिन गुप्ता

किसान अनिल कुमार ने जैविक खेती करने की ठानी तो सबसे पहले खुद का ही वर्मी कंपोस्ट प्लांट लगाया और जैविक खाद बनाने शुरू की। इसके अतिरिक्त फसलों को कीट आदि से बचाने के लिए जीवामृत भी वह अपने स्तर पर ही तैयार करते हैं। फसलों में लस्सी व गोमूत्र से बने कीटनाशक का ही छिड़काव किया जाता है। उन्होंने कहा कि सब्जियों के साथ-साथ उन्होंने गेंदे की खेती की हुई है साथ ही तम्बाकू की खेती की हुई है ताकि निमोटीड नाम की बीमारी से फसल को बचाया जा सकें. 

जैविक सब्जियों की डिमांड इतनी है कि किसान के खेतों में ही सब्जी लेने के लिए ग्राहक पहुँच जाते है. किसान अनिल कुमार ने सरकार से मांग भी की है कि जैविक फल सब्जियों की जैसे जैसे डिमांड बढ़ रही है. वैसे वैसे मंडियों में भी जैविक फल सब्जियों के लिये अलग से जगह निर्धारित की जाएँ.

जिला में अब तक 248502.64 मीट्रिक टन गेहूं की हुई खरीद :- उपायुक्त सचिन गुप्ता

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment