जिला में अब तक 206656.30 मीट्रिक टन गेहूं व 2038.80 मीट्रिक टन सरसों की हुई खरीद :- उपायुक्त सचिन गुप्ता

By Sahab Ram
On: April 22, 2026 5:59 PM
Follow Us:


रोहतक, 21 अप्रैल : उपायुक्त सचिन गुप्ता ने जिला के किसानों का आह्वïान किया है कि वे गेहूं व सरसों की फसल को सुखाकर एवं साफ करके मंडियों में लाएं। किसान फसल अवशेषों का उचित प्रबंधन करें ताकि पर्यावरण संरक्षित रहे तथा भूमि की उपजाऊ शक्ति भी बढ़ सके। अब तक जिला की मंडियों व खरीद केंद्रों में 206656.30 मीट्रिक टन गेहंू एवं 2038.80 मीट्रिक टन सरसों की खरीद की गई है। सरकार द्वारा सरसों के लिए 6200 रुपए प्रति क्विंटल तथा गेहूं के लिए 2585 रुपए प्रति क्विंटल न्यूनतम समर्थन मूल्य घोषित किया गया है। अब तक जिला की मंडियों व खरीद केंद्रों में 43874 गेट पास जारी किये गए है।

फसल में आगजनी से नुकसान का विवरण प्रभावित खसरा नम्बर के किसान क्षतिपूर्ति पोर्टल पर 28 अप्रैल तक करवाएं दर्ज


सचिन गुप्ता ने बताया कि गत सोमवार तक जिला की मंडियों में 206656.30 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की गई है तथा अब तक 69010.50 मीट्रिक टन का उठान किया जा चुका है। जिला की कलानौर मंडी में 10823.60 मीट्रिक टन, काहनौर में 690 मीट्रिक टन, कलानौर साइलो द्वारा 1390 मीट्रिक टन, किलोई मंडी 18361.40 मीट्रिक टन, लाखनमाजरा मंडी में 11136.20 मीट्रिक टन, मदीना मंडी में 11512.80 मीट्रिक टन, महम मंडी 43176.80 मीट्रिक टन, रोहतक मंडी में 68133.50 मीट्रिक टन, सांपला मंडी में 27270.50 मीट्रिक टन गेहूं, सांघी मंडी में 8111.20 मीट्रिक टन तथा फरमाणा खास में 6050.30 मीट्रिक टन गेंहू की खरीद की गई है।
उपायुक्त सचिन गुप्ता ने बताया कि जिला की मंडियों में व्यापारियों द्वारा अब तक 2034.30 मीट्रिक टन सरसों खरीदी गई है। कलानौर मंडी में 289.30 मीट्रिक टन, महम मंडी में 29.70 मीट्रिक टन, रोहतक मंडी में 1661.80 मीट्रिक टन तथा सांपला मंडी में 53.50 मीट्रिक टन सरसों की खरीद की गई है। जिला प्रशासन द्वारा मंडियों में सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई तथा खरीद सीजन को सुचारू ढंग से संपन्न करवाने के लिए सभी आवश्यक प्रबंध किए गए है।

पंचायती राज संस्थायें है ग्रामीण विकास की मजबूत आधारशिला :- उपायुक्त सचिन गुप्ता

जिला में अब तक 248502.64 मीट्रिक टन गेहूं की हुई खरीद :- उपायुक्त सचिन गुप्ता

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment