किसान हित सर्वोपरि, हर स्थिति में साथ खड़ी है भाजपा सरकार — मुख्यमंत्री

By Sahab Ram
On: December 18, 2025 6:54 PM
Follow Us:

चंडीगढ़, 18 दिसंबर — हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि सरकार ने बाढ़ से प्रभावित इलाकों की स्थिति को गंभीरता से लिया है और उन्होंने स्वयं मौके पर जाकर क्षेत्रों का दौरा किया था और किसानों से बात भी की थी। बाढ़ के कारण खेतों में एकत्रित हुई रेत के उठान के संबंध में सरकार ने टीम भेजी थी कि अगर किसी के खेत में ज्यादा रेत आ गई है, तो उसके उठान की सरकार मंजूरी देगी। परंतु यह पाया गया कि रेत ज्यादा नहीं आया।

फसल में आगजनी से नुकसान का विवरण प्रभावित खसरा नम्बर के किसान क्षतिपूर्ति पोर्टल पर 28 अप्रैल तक करवाएं दर्ज

मुख्यमंत्री वीरवार को हरियाणा विधानसभा के शीतकालीन सत्र के पहले दिन विधायक श्री राम करण द्वारा बाढ़ के कारण खेतों में एकत्रित हुई रेत को हटाने के लिए अनुमति देने संबंधी पूछे गए प्रश्न का जवाब दे रहे थे।

श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि मौके पर पाया गया कि जो रेत आया वो भी रिवर—बेड में आया। जो बाउंड्री होती है, उसके अंदर जो खेत हैं जिसका सरकार ने मुआवजा दिया है। सरकार ने चैक करवाया है रेत ज्यादा नहीं मिला।

पंचायती राज संस्थायें है ग्रामीण विकास की मजबूत आधारशिला :- उपायुक्त सचिन गुप्ता

मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार की प्राथमिकता है कि किसानों को किसी भी प्रकार की कठिनाई न झेलनी पड़े और हर छोटे-बड़े नुकसान की स्थिति में सरकार उसकी भरपाई किसानों को कर रही है। सरकार के लिए किसान हित सर्वोपरि है।

जिला में अब तक 248502.64 मीट्रिक टन गेहूं की हुई खरीद :- उपायुक्त सचिन गुप्ता

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment