डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने लघु सचिवालय स्थित कार्यालय में गेहूं खरीद व उपज उठान को लेकर खरीद एजेंसियों के अधिकारियों ली बैठक, दिए जरूरी निर्देश

By Sahab Ram
On: April 22, 2026 5:17 PM
Follow Us:


झज्जर, 21 अप्रैल। डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने मंगलवार को लघु सचिवालय स्थित कार्यालय में खरीद एजेंसियों के अधिकारियों के साथ बैठक कर गेहूं खरीद व्यवस्था, उठान, भंडारण और भुगतान प्रक्रिया की समीक्षा की और जरूरी निर्देश भी दिए। इस दौरान डीएफएसओ आदित्य कौशिक ने गेहूं खरीद व उपज उठान व भंडारण की विस्तृत जानकारी दी।


डीसी ने कहा कि उपज की खरीद के साथ-साथ उसका समय पर उठान और उचित भंडारण सुनिश्चित करना अत्यंत आवश्यक है, ताकि किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो और व्यवस्था सुचारू बनी रहे। उन्होंने भंडारण व्यवस्था पर विशेष बल देते हुए कहा कि अब पीक सीजन के दौरान अनाज की लिफ्टिंग में किसी प्रकार की बाधा नहीं आनी चाहिए। संबंधित एजेंसियां खरीद के साथ-साथ उठान तय समय सीमा में सुनिश्चित करें।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि खरीद कार्यों में किसी प्रकार की ढिलाई न बरती जाए और किसानों को किसी तरह की परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि मंडियों में पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि किसानों को अपनी फसल बेचने में कोई दिक्कत न आए।

जिला में अब तक 206656.30 मीट्रिक टन गेहूं व 2038.80 मीट्रिक टन सरसों की हुई खरीद :- उपायुक्त सचिन गुप्ता


उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार किसानों की उपज निर्धारित मानकों के अनुरूप जिले के सभी मंडियों व खरीद केंद्रों पर खरीदी जा रही है और उनकी सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। अब तक जिले में गेहूं की 2 लाख 15 हजार 576 मीट्रिक टन की आवक दर्ज जबकि 1 लाख 18 हजार 590 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हो चुकी है। उन्होंने बताया कि खरीद के साथ ही अब तक 52 प्रतिशत उपज का उठान भी किया जा चुका है। डीसी ने स्पष्ट किया कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें, ताकि खरीद प्रक्रिया पारदर्शी और सुचारू रूप से संपन्न हो सके।


बैठक में एसडीएम झज्जर रवि मीणा,हैफेड के डीएम केके श्योराण, हरियाणा स्टेट वेयर हाउस कारपोरेशन के डीएम रोहताश दहिया, एफसीआई के डीएम सचिन राठी सहित खरीद एजेंसियों के अधिकारी उपस्थित रहे।

ढेंचा बीज पर अनुदान का लाभ लेने के लिए किसान 25 अप्रैल तक करें आवेदन

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment