किसानों के लिए ढेंचा बीज पर अनुदान पाने का आज अंतिम दिन : डीसी

By Sahab Ram
On: April 4, 2022 7:40 AM
Follow Us:

हरियाणा सरकार द्वारा किसानों को खरीफ मौसम के दौरान 80 प्रतिशत अनुदान पर ढेंचा बीज उपलब्ध कराया जा रहा है, जिसके लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 4 अप्रैल है। डीसी यशेन्द्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि ढेंचा बीज खरीदने के लिए किसान को केवल 20 फीसदी राशि का भुगतान करना होगा, बाकी 80 फीसद का भुगतान सरकार करेगी। किसानों को यह अनुदान अधिकतम 10 एकड़ भूमि पर मिलेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि योजना का लाभ लेने के लिए मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पार्टल पर पंजीकरण होने के साथ-साथ आधार कार्ड, वोटर कार्ड या किसान क्रेडिट कार्ड होना अनिवार्य है।
 

फसल में आगजनी से नुकसान का विवरण प्रभावित खसरा नम्बर के किसान क्षतिपूर्ति पोर्टल पर 28 अप्रैल तक करवाएं दर्ज

डीसी ने बताया कि ढेंचा बीज से खेत की सेहत सुधरेगी और भूमि की उर्वरा शक्ति भी बढ़ेगी। उन्होंने सलाह दी कि जमीन की सेहत सुधारने के लिए ढेंचा की बिजाई बहुत फायदेमंद है। हरियाणा सरकार की ओर से ढेंचा बीज पर किसानों को 80 फीसद अनुदान पर दिया जा रहा है। इससे जमीन की उर्वरा शक्ति बढ़ती है। योजना का लाभ लेने के लिए टोल फ्री नंबर 1800-180-2117 या जिला उप-निदेशक कृषि कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है।
 

ऐसे बढ़ती है भूमि की उर्वरा शक्ति :
कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के उप-निदेशक के मुताबिक ढेंचा फसल कम लागत में अच्छी हरी खाद का काम करती है। इससे भूमि को नाइट्रोजन मिल जाती है। हरी खाद से भूमि में कार्बनिक पदार्थ बढऩे से भूमि व जल संरक्षण तथा संतुलित मात्रा में पोषक तत्व मिलने से भूमि की उपजाऊ शक्ति बढ़ जाती है।

पंचायती राज संस्थायें है ग्रामीण विकास की मजबूत आधारशिला :- उपायुक्त सचिन गुप्ता

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment