किसान कृषि यन्त्रों पर अनुदान के लिए 9 मई तक कर सकते है ऑनलाईन आवेदन

By Sahab Ram
On: April 18, 2022 12:25 PM
Follow Us:

डीसी यशेन्द्र सिंह ने यह जानकारी देते हुए बताया कि कृषि मशीनों पर विभिन्न मशीनीकरण योजनाओं के तहत कृषि यन्त्रों जैसे कॉटन सीड ड्रील, ट्रैक्टर माउन्टिड स्प्रै पम्प, डारेक्ट सीडिड राईज मशीन, ट्रैक्टर माउन्टिड रोटरी बीडर (2 3 रो), पावर टिलर, 12 एच पी से अधिक, ब्रिकवेट मेंकिग मशीन, रीपर बाईन्डर स्वचालित, मेज प्लान्टर, मेज थ्रैसर, न्यूमेटिक प्लान्टर पर अनुदान के लिए इच्छुक किसान हरियाणा सरकार की वैबसाईट  www.agriharyana.gov.in  पर अपना आवेदन कर सकते है।
 

Mandi Bhav: हरियाणा की सिरसा मंडी के नए भाव जारी, देखें सभी फसलों के दाम
Mandi Bhav: हरियाणा की सिरसा मंडी के नए भाव जारी, देखें सभी फसलों के दाम

उप निदेशक कृषि एंव किसान कल्याण विभाग बलवन्त सहारण ने विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि अनुदान का लाभ लेने वाले व्यक्तिगत किसान हेतू आवेदन के लिए वान्छित कागजात जैसे कि परिवार पहचान पत्र, टै्रक्टर की वैध आरसी, पैन कार्ड, आधार कार्ड, बैक खाता का विवरण, बुकिंग राशी व जमीन का विवरण, अनुसूचित जाति से संबन्धित किसानों के लिए जाति प्रमाण-पत्र लगाना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि कृषि एंव किसान कल्याण विभाग द्वारा अनुसूचित जाति वर्ग, छोटे व सीमान्त किसान (जिनके पास 5 एकड़ तक जमीन है) महिला किसान को 50 प्रतिशत व सामान्य वर्ग के किसानों को (जिनके पास 5 एकड़ से अधिक जमीन है) 40 प्रतिशत की दर से अनुदान उपलब्ध कराया जाएगा।
 

सहायक कृषि अभियन्ता इंजी0 दिनेश शर्मा ने बताया कि किसान आवेदन करते समय ढाई लाख रूपये से कम अनुदान वाले कृषि यन्त्र के लिए 2500 रूपये व ढाई लाख रूपये से अधिक अनुदान वाले कृषि यन्त्र के लिए 5 हजार रूपये की बुकिंग राशि ऑनलाईन ही जमा करवानी होगी, जोकि अनुदान उपरान्त किसानों के खातो में ऑनलाइन जमा करा दी जाएगी। उन्होंने बताया कि व्यक्तिगत किसान द्वारा अलग-अलग तरह के अधिकतम 3 कृषि यन्त्रों पर आवेदन किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि किसान द्वारा अनुदान का लाभ लेने हेतू स्वयं घोषणा पत्र जिसमें आवेदित किसान द्वारा पिछले 5 वर्षो में विभाग की किसी भी स्कीम में अनुदान का लाभ न लिया हो व किसान द्वारा फसल अवशेष न जलाने बारे घोषणा की गई हो।
 

Mandi Bhav: हरियाणा की सिरसा मंडी में इस रेट पर बिकी फसलें, देखें नए भाव
Mandi Bhav: हरियाणा की सिरसा मंडी में इस रेट पर बिकी फसलें, देखें नए भाव

अधिक जानकारी के लिए विभाग की वेबसाइट पर  www.agriharyana.gov.in  पर तथा उपनिदेशक कृषि एंव किसान कल्याण कल्याण विभाग रेवाडी व उपमण्डल कृषि एवं किसान कल्याण विभाग रेवाडी/सहायक कृषि अभियन्ता रेवाडी कार्यालय से दूरभाष नंबर – 01274-221045 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

Mandi Bhav: हरियाणा की सिरसा मंडी में इस रेट पर बिकी फसलें, देखें ताजा भाव
Mandi Bhav: हरियाणा की सिरसा मंडी में इस रेट पर बिकी फसलें, देखें ताजा भाव

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment