Heat wave and Heat stroke: हीट वेव व हीट स्ट्रोक के मुख्य लक्षण क्या है और बचाव के लिए क्या करें

By Sahab Ram
On: April 20, 2023 4:21 PM
Follow Us:

Heat wave and Heat stroke: रेवाड़ी सिविल सर्जन डा. सुरेंद्र यादव ने कहा कि गर्मी के मौसम में लू लगने से बीमार होने के अनेक मामले आते हैं। कुछ जरूरी सावधानियां अपनाकर इनसे बचा जा सकता है। उन्होंने कहा कि ग्रीष्म ऋतु में लू (Heat wave and Heat stroke)चलना आम बात है। लू लगने का प्रमुख कारण शरीर में नमक और पानी की कमी होना है। पसीने के रूप में नमक और पानी का बड़ा हिस्सा शरीर से बाहर निकल जाता है और खून में गर्मी बढ़ जाती है।

लू के मुख्य लक्षण

सीएमओ डा. सुरेंद्र यादव ने बताया कि सिर में भारीपन और दर्द होना, तेज बुखार के साथ मुंह का सूखना, चक्कर और उल्टी आना, कमजोरी के साथ शरीर में दर्द होना, शरीर का तापमान अधिक हो जाने के बाद भी पसीने का न आना, अधिक प्यास और पेशाब कम आना, भूख कम लगना एवं बेहोश होना लू (Heat wave and Heat stroke) के मुख्य लक्षण हैं।

हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से एचपीवी टीकाकरण अभियान की समीक्षा की

Heat wave and Heat stroke

लू से बचाव के लिए ये करें उपाय

उन्होंने बचाव के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि लू (Heat wave and Heat stroke) से पीड़ित व्यक्ति के सर पर ठण्डे पानी की पट्टी लगाएं। अधिक पानी व पेय पदार्थ पिलाएं जैसे कच्चे आम का पना, छाछ, जल जीरा आदि। पीड़ित व्यक्ति को पंखे के नीचे हवा में लिटा दें। शरीर पर ठंडे पानी का छिड़काव करते रहे। पीड़ित को यथाशीघ्र किसी नजदीकी चिकित्सा केन्द्र में उपचार हेतु ले जाएं।

एडीसी ने समाधान शिविर में सुनीं 16 जनसमस्याएं, समाधान के दिए निर्देश

लू से बचाव के लिए क्या करें

डा. सुरेंद्र यादव ने सलाह दी कि लू व हीट स्ट्रोक (Heat wave and Heat stroke) से बचाव के लिए गर्मी के दौरान बाहर न जाएं। अत्यधिक गर्मी के घंटों के दौरान बाहर जाने से बचें-विशेष रूप से दोपहर 12 बजे से 3 बजे के बीच। नंगे पैर या बिना चेहरे व सिर को ढके बाहर न जाएं। शराब, चाय, काफी और कार्बोनेटेड पेय, पीने से बचे जो शरीर को निर्जलित करते है। उच्च प्रोटीन, मसालेदार और तैलीय भोजन खाने से बचें, बासी खाना न खाएं। बीमार होने पर बाहर धूप में न जाएं, घर पर ही रहें।

नागरिक अस्पताल में कानूनी जागरूकता शिविर का आयोजन

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now