हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से एचपीवी टीकाकरण अभियान की समीक्षा की

By Sahab Ram
On: April 23, 2026 3:52 PM
Follow Us:

रोहतक, 23 अप्रैल। हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से महिलाओं में सर्विकल कैंसर रोकथाम के लिए केंद्र सरकार द्वारा शुरू किये गए एचपीवी टीकाकरण कार्यक्रम के क्रियान्वयन की समीक्षा की। इस अवसर पर उपायुक्त सचिन गुप्ता ने कहा कि यह टीकाकरण बालिकाओं में कैंसर रोकथाम के लिए बीमा पॉलिसी की तरह है तथा 14 वर्ष की आयु में बालिका को एचपीवी टीका लगने से जिंदगी भर कैंसर से बचाव करता है। उन्होंने कहा कि संबंधित विभाग इस टीकाकरण कार्यक्रम की सफलता के लिए अभिभावकों व बालिकाओं को जागरूक करें।


उपायुक्त सचिन गुप्ता स्थानीय कैंप कार्यालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्य स्तरीय संचालन समिति की बैठक में वीडियो कॉन्फ्रेंस के उपरांत संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दे रहे थे। उन्होंने कहा कि एचपीवी महिलाओं में सर्विकल कैंसर की रोकथाम के लिए राष्ट्रीय टीकाकरण कार्यक्रम है। इस कार्यक्रम की सफलता के लिए शिक्षा विभाग सरकार व निजी विद्यालयों में पढ़ने वाली लक्षित आयु वर्ग की बालिकाओं एवं उनके अभिभावकों को टीकाकरण के लिए जागरूक करें। उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग द्वारा इस टीकाकरण अभियान के बारे में निजी विद्यालयों के संचालकों के साथ बैठक आयोजित करवाई जाये ताकि उन्हें राष्ट्रीय टीकाकरण अभियान बारे जागरूक किया जा सके।

एडीसी ने समाधान शिविर में सुनीं 16 जनसमस्याएं, समाधान के दिए निर्देश


सचिन गुप्ता ने कहा कि सरकार ने 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की किशोरियों के लिए एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह टीका पूर्णत: नि:शुल्क प्रदान किया जा रहा है। यह टीकाकरण उन बालिकाओं के लिए होगा, जिन्होंने 28 फरवरी 2025 को अपना 14वां जन्मदिन मना लिया है तथा वे बालिकाएं जो 1 मार्च 2026 से पहले अपना 15वां जन्मदिन मनाने वाली हैं। अर्थात 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की सभी पात्र बालिकाओं को एचपीवी वैक्सीन की सिंगल डोज नि:शुल्क उपलब्ध कराई जाएगी।
उपायुक्त सचिन गुप्ता ने कहा कि एचपीवी संक्रमण से होने वाले सर्विकल कैंसर (गर्भाशय ग्रीवा कैंसर) की रोकथाम इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है। कैंसर विशेषज्ञों के अनुसार यह वैक्सीन सर्विकल कैंसर के खतरे को काफी हद तक कम करने में सहायक है। उन्होंने कहा कि सर्विकल कैंसर की जड़ में प्राय: एचपीवी संक्रमण होता है, जो गर्भाशय ग्रीवा की कोशिकाओं के डीएनए को प्रभावित करता है और समय के साथ कैंसर की संभावना बढ़ा सकता है। प्रारंभिक चरण में इसके लक्षण स्पष्ट नहीं होते, इसलिए समय पर टीकाकरण और जागरूकता अत्यंत आवश्यक है।


सचिन गुप्ता ने सभी अभिभावकों, शिक्षकों एवं सामुदायिक प्रतिनिधियों का आह्वान किया कि वे इस महत्वपूर्ण स्वास्थ्य अभियान में सक्रिय सहयोग प्रदान करें और पात्र बालिकाओं को समय पर टीकाकरण हेतु प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि एचपीवी टीकाकरण हमारी बेटियों के स्वस्थ एवं सुरक्षित भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। विशेष रूप से जिन किशोरियों या महिलाओं की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होती है, उनमें संक्रमण लंबे समय तक बना रह सकता है। अत: समय पर टीकाकरण ही सर्विकल कैंसर से बचाव का प्रभावी उपाय है। बैठक में सिविल सर्जन डॉ रमेश चंद्र आर्य, टीकाकरण नोडल अधिकारी डॉ प्रतिभा, उप जिला शिक्षा अधिकारी सुनीता चहल तथा अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

नागरिक अस्पताल में कानूनी जागरूकता शिविर का आयोजन

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment