जिला के सभी स्कूलों में प्राथमिक चिकित्सा व सीपीआर का प्रशिक्षण देने के लिए तैयार करें योजना :- उपायुक्त सचिन गुप्ता

By Sahab Ram
On: April 22, 2026 5:45 PM
Follow Us:


रोहतक, 21 अप्रैल : उपायुक्त एवं जिला रेडक्रॉस सोसायटी के प्रधान सचिन गुप्ता ने जिला रेडक्रॉस समिति के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिला में सभी स्कूलों के 8वीं से 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को प्राथमिक चिकित्सा एवं सीपीआर का प्रशिक्षण देने के लिए योजना तैयार की जाये। समिति द्वारा रक्तदान शिविरों की संख्या बढाई जाये तथा कॉलेजों में वॉलंटियर्स भी तैयार किये जायें।


सचिन गुप्ता स्थानीय कैंप कार्यालय में जिला रेडक्रॉस सोसायटी की गतिविधियों की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जिला में स्कूलों व कॉलेजों से लगभग 5 हजार वालंटियर तैयार किये जाये। समिति द्वारा जिला के सभी स्कूलों के 8वीं से 12वीं कक्षा के सभी विद्यार्थियों को प्राथमिक चिकित्सा का प्रशिक्षण देने के लिए योजना तैयार की जाये। महिला एवं बाल विकास विभाग की मदद से सलम एरिया में युवाओं की पहचान कर उन्हें होम नर्सिंग का प्रशिक्षण दिया जाये ताकि वे केयर टेकर के रूप में कार्य कर आजीविका कमा सके तथा जरूरतमंद व्यक्तियों को केयरटेकर उपलब्ध हो सकें।  

नागरिक अस्पताल में कानूनी जागरूकता शिविर का आयोजन


उपायुक्त सचिन गुप्ता ने कहा कि समिति द्वारा गैर सरकारी संगठनों के साथ मिलकर रक्तदान शिविरों की संख्या बढ़ाई जाये। समिति द्वारा गत 31 मार्च तक जिला में 380 रक्तदान शिविर आयोजित कर 21672 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया है तथा 485 स्वास्थ्य व जागरूकता शिविर आयोजित किये गए है। उन्होंने कहा कि समिति द्वारा 30 हजार यूनिट रक्त एकत्रित करने का लक्ष्य प्राप्त किया जाये ताकि जिला में हर जरूरतमंद व्यक्ति को रक्त उपलब्ध करवाया जा सके। युवाओं को 8 दिवसीय प्राथमिक चिकित्सा का प्रशिक्षण निरंतर दिया जा रहा है। समिति द्वारा ऑनलाइन प्रशिक्षण की संख्या को 480 से बढ़ाकर 600 किया गया है। उन्होंने कहा कि बेरोजगार जरूरतमंद युवाओं को होटल प्रबंधन संस्थान से प्रशिक्षण दिलवाया जाये।


सचिन गुप्ता ने कहा कि जिला में सिविल डिफेंस की टीम तैयार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जिला में अधिक से अधिक नागरिकों को नागरिक सुरक्षा कार्यक्रम से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है तथा उन्हें प्रशिक्षण भी दिलवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि रेडक्रॉस समिति के संसाधनों का सही तरीके से रखरखाव किया जाये। उन्होंने समिति की आय व खर्च की भी समीक्षा की तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। इस अवसर पर समिति के सचिव विकास, समिति के जिला प्रशिक्षण प्रभारी रविदत्त, लेखाकार आशीष खासा व अन्य संबंधित अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

एक साल से 19 साल तक के बच्चों को खिलाएं एल्बेंडाजोल की गोली : सिविल सर्जन

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment