नागरिक अस्पताल में कानूनी जागरूकता शिविर का आयोजन

By Sahab Ram
On: April 22, 2026 6:21 PM
Follow Us:

सिरसा, 21 अप्रैल।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में मंगलवार को स्थानीय नागरिक अस्पताल मे कानूनी जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से एचपीवी टीकाकरण अभियान की समीक्षा की


जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सिरसा के सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी प्रवेश सिंगला ने बताया कि शिविर में डिप्टी एलएडीसी कंवरजीत सिंह गिल ने आमजन को नालसा की स्कीम – लीगल सर्विस टू पर्सन विद मेंटल इलनेस एंड पर्सन्स विथ इंटेलेक्चुअल डिसेबिलिटी 2024 पर आमजन को जागरूक किया। इस दौरान रिटेनर एडवोकेट आशीष गुप्ता ने हेल्प डेस्क लगाकर आमजन को आगामी नौ मई को आयोजित होने वाली दूसरी राष्ट्रीय लोक अदालत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण पंचकूला के निर्देशानुसार समय-समय पर लोक अदालतों का आयोजन किया जाता है। उन्होंने बताया कि लोक अदालत की प्रक्रिया बिल्कुल संक्षिप्त व साधारण है, जिसमें दोनों पक्षों की सहमति से केस का निपटारा किया जाता है। इस लोक अदालत में कुल सभी तरह के मामले निपटाए जाते हैं जो कोर्ट में लंबित हो। साथ ही नालसा हेल्पलाइन टोल फ्री नंबर 15100 के बारे में भी जानकारी दी, जिस पर कानूनी सलाह के लिए संपर्क किया जा सकता है।

एडीसी ने समाधान शिविर में सुनीं 16 जनसमस्याएं, समाधान के दिए निर्देश

जिला के सभी स्कूलों में प्राथमिक चिकित्सा व सीपीआर का प्रशिक्षण देने के लिए तैयार करें योजना :- उपायुक्त सचिन गुप्ता

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment