Corona Update: रेवाड़ी मे एक बार फिर बढ़ने लगे कोरोना वायरस के मरीज, जिले में पॉज़िटिव एक्टिव केसों की संख्या 36

By Sahab Ram
On: April 21, 2023 4:34 PM
Follow Us:

Corona Update: देश में एक बार फिर कोरोना पॉज़िटिव मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। अगर रेवाड़ी जिले की बात करें तो यहाँ फिलहाल 36 एक्टिव मरीज है। यहाँ राहत की बात ये है कि जो पॉज़िटिव मरीज सामने आ रहे है। उनमें सभी की हालात ज्यादा खराब नहीं है। लेकिन चिंता ये है कि केस दोबारा बढ़ रहे है।

अस्पताल में मरीजों के लिए अनाउंसमेंट

स्वास्थ्य विभाग ने बढ़ते केसों को देखते हुए सैंपलिंग तेज कर दी है। रेवाड़ी जिला अस्पताल के अलावा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर भी मरीजों के सैंपल लिए जा रहे है। साथ ही अस्पताल में मरीजों के लिए अनाउंसमेंट भी की जा रही है कि खाँसी, जुखाम, बुखार लक्षण वाले मरीज कोविड (Corona) कि जांच जरूर कराएं।

हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से एचपीवी टीकाकरण अभियान की समीक्षा की

केस बढ़ते है तो वो इलाज और बचाव के लिए तैयारी पूरी

स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि हाल में ही उन्होने मोकड्रिल करके भी जांचा था कि अगर केस बढ़ते है तो क्या रेवाड़ी जिले में इंतजाम पूरे है। नोडल अधिकारी डॉ दीपक वर्मा ने बताया कि अभी रेवाड़ी जिला अस्पताल सहित बावल और कोसली अस्पताल के अंदर भी ऑक्सीज़न प्लांट अच्छे तरीके से काम कर रहे है। अगर Corona केस बढ़ते है तो वो इलाज और बचाव के लिए पूरी तरह से तैयार है।

एडीसी ने समाधान शिविर में सुनीं 16 जनसमस्याएं, समाधान के दिए निर्देश

corona update

मास्क का करें प्रयोग

उन्होने बढ़ते मरीजों कि संख्या को देखते हुए लोगों से अपील की है कि मास्क का प्रयोग करें, हाथ साफ रखें, भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर जाने से बचे और अगर किसी को कोविड के लक्षण महसूस हो रहे है तो वो कोविड की जांच कराकर खुद को सात दिनों के लिए आइसोलेट कर लें। ताकि संक्रमण को फैलने से रोका जा सकें।

नागरिक अस्पताल में कानूनी जागरूकता शिविर का आयोजन

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now