कोविड-19 हेल्थ बुलेटिन: 19 अक्टूबर 2020सोमवार को 76 कोविड पॉजिटिव हुए ठीक, 64 नए पॉजिटिव मिले: जिलाधीश

By Sahab Ram
On: October 19, 2020 11:55 AM
Follow Us:

जिलाधीश यशेन्द्र सिंह ने बताया कि जिले में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभी तक 83203 सैंपल लिए गए हैं, जिनमें 6862 कोविड-पॉजिटिव मिले हैं। इनमें 6301 नागरिक कोविड संक्रमण से ठीक हुए हैं और अब तक 34 मरीजों की मौत हुई है। अब जिले में कोविड पॉजिटिव के 527 एक्टिव केस रह गए हैं तथा 76024 की रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है तथा शेष 317 सैंपल की रिपोर्ट का इंतजार है।
जिलाभर में 3 नागरिक क्वारंटीन किए गए हैं, जो विदेश व देश के अन्य हिस्सों से यात्रा करके आए हैं। उन्होंने बताया कि जिले में कोविड पॉजिटिव के कुल 527 एक्टिव केस हैं, इनमें 30 विभिन्न अस्पतालों में व 2 जिला कोविड केयर सैंटर में एडमिट हैं, जबकि 495 कोविड मरीज होम आइसोलेट किए गए हैं।
सीएमओ रेवाड़ी द्वारा जारी मैडिकल हैल्थ बुलेटिन के अनुसार सोमवार को जिले से संबंधित 64 नए कॉविड पॉजिटिव केस आए हैं, जिनमें से 19 रेवाड़ी शहर, 7 धारूहेड़ा, 4-4 बावल, कोसली व भाण्डोर, 3 मोहदीनपुर, 2-2 नांगल पठानी, औलांत, बिसोवा, गोकलगढ़ तथा एक-एक बूढ़पुर, दड़ौली, धारण, लूलाअहीर, माढिय़ा कलां, नठेड़ा, नेहरूगढ़, प्राणपुरा, कान्हड़वास, संगवाड़ी, गोठड़ा, जीवड़ा, जैनाबाद, बव्वा व फतेहपुरी से संबंधित हैं। सोमवार को जिले से संबंधित 76 कॉविड पॉजिटिव नागरिक ठीक हुए हैं, जिनमें से 38 रेवाड़ी शहर, 7 धारूहेड़ा, 5 खलियावास, 4 बिसोवा, 2-2 भोतवास भोन्दूू व बालधन खुर्द, तथा एक-एक बावल, घीसा की ढ़ाणी, नैचाना, नंदरामपुर बास, सुर्खपुर, सुलखा, उंचा, चौकी नंबर-2, लिसान, बिकानेर, रसगण, कुण्डल, खोली, अहरोद, औलांत, बासदूधा, चिताडूंगरा व खरखड़ा से संबंधित हैं।
जिलाधीश ने जिलावासियों का आहवान किया कि वे कोरोना संक्रमण की चैन को तोडऩे के लिए सरकार व जिला प्रशासन द्वारा जारी की जा रही हिदायतों की पालना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि दो गज की दूरी बनाए रखें, मुंह को मास्क से ढंककर रखें तथा अति आवश्यक होने पर ही घरों से बाहर निकलें, बार-बार हाथ धोते रहें, तभी हम कोरोना संक्रमण चैन को ब्रेक करने व कोरोना को मात देने में कामयाब होंगे।
इन नंबरों पर लें मदद
जिलाधीश ने कहा कि कोविड-19 की रोकथाम व उपचार के लिए हेल्प लाइन नंबर 01274-250764 मोबाइल नंबर 9466777510 और स्टेट हैल्प लाइन नंबर 1075 व 8558883911 पर मदद लें सकते हैं। उपायुक्त ने कहा कि जिलावासी मदद के लिए टोल फ्री नंबर 1950 पर डायल करें। बाजार में कालाबाजारी व जमाखोरी के लिए 01274-255214 पर संपर्क करें। बावल उपमंडल कंट्रोल रूम के हैल्पलाइन नंबर 01284-260016 तथा वाटसअप नंबर 8168115539 पर संपर्क करें।

मरीजों के लिए रेवाड़ी में बनाया गया ये Foot Over Bridge, लिफ्ट लगने का इंतजार

Rewari Majra AIIMS के निर्माण के साथ शुरू होगी OPD – राव इंद्रजीत

Rewari: लिंग जाँच कराने वाले दो दलाल काबू, रेवाड़ी के अल्ट्रासाउंड सेंटर पर गर्भवती महिला को लेकर पहुँचा था दलाल

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment