कौशल रोजगार निगम पोर्टल पर युवाओं को मिलेगी करियर संबंधी जानकारी

By Sahab Ram
On: January 29, 2022 8:59 AM
Follow Us:

कौशल रोजगार निगम पोर्टल पर युवाओं को मिलेगी करियर संबंधी जानकारी

एचपीवी वैक्सीन के बारे में किया जागरूक

हरियाणा कौशल रोजगार निगम पोर्टल  https://hkrnl.itiharyana.gov.in    के माध्यम से युवाओं को करियर सम्बन्धी जानकारी देकर उनका कौशल विकास करना मुख्य उद्देश्य हैं।  यह जानकारी देते हुए उपायुक्त यशेन्द्र सिंह ने बताया कि युवाओं को पोर्टल के माध्यम से हरियाणा के सरकारी विभाग, निगम, बोर्ड, विश्वविद्यालय व अन्य सरकारी संस्थान आदि में रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा, जिसके लिए प्रार्थी को पोर्टल पर ऑनलाईन पंजीकरण करना होगा। उन्होंने बताया कि हरियाणा कौशल रोजगार निगम के पोर्टल पर राज्य के युवा विभिन्न पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इसके लिए पंजीकरण करने के लिए परिवार पहचान पत्र सहित अन्य दस्तावेज व प्रमाण पत्र होने अनिवार्य है।
उपायुक्त यशेन्द्र सिंह ने  बताया कि इसके तहत नियुक्तियां मेरिट के आधार पर की जाएंगी जिससे पारदर्शी व्यवस्था सुनिश्चित होगी, सभी आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को इस पोर्टल के माध्यम से नियुक्त किया जा सकेगा। इसके अलावा, सभी योग्य युवाओं को रोजगार प्रदान करने के लिए कौशल विकास प्रशिक्षण सत्र भी आयोजित किए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा इस प्रणाली पर रखे गए कर्मचारियों को इपीएफ, ईएसआई आदि जैसी सभी सुविधाओं का लाभ भी प्रदान किया जाएगा।

ग्रामीणों को महिला अधिकारों के प्रति किया जागरूक

भीषण गर्मी व लू से बचाव के लिए सावधानी बरतें नागरिक

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment