सिरसा, 23 अप्रैल।
सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के भजन पार्टी कलाकारों ने वीरवार को गांव लकड़ांवाली में ग्रामीणों को ‘नारी शक्ति वंदन’ अभियान के तहत महिला सशक्तिकरण से जुड़ी विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
लीडर भजन पार्टी लाला राम व जुगती राम ने ग्रामीणों को महिला सशक्तिकरण से जुड़ी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने गीतों व रागनियों के माध्यम से महिलाओं के कल्याण और सशक्तिकरण से जुड़ी लाडली योजना, आपकी बेटी-हमारी बेटी योजना, दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना, वन स्टॉप सेंटर योजना (सखी केंद्र), बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान, नमो ड्रोन दीदी, पोषण अभियान, सुकन्या समृद्धि बचत योजना आदि के बारे में जानकारी दी। इन योजनाओं का उद्देश्य महिलाओं की शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा, आर्थिक मजबूती और सामाजिक सम्मान को बढ़ावा देना है। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों को जनगणना 2027 के तहत चल रही स्व-गणना की प्रक्रिया के बारे में भी बताया और ज्यादा से ज्यादा स्व-गणना में अपना पंजीकरण करवाने का आह्वïान किया।











