रेवाड़ी में उमंग पोस्ट कॉविड सेंटर शुरू

By Sahab Ram
On: May 25, 2021 1:25 PM
Follow Us:

रेवाड़ी में उमंग पोस्ट कॉविड सेंटर शुरू

नागरिक अस्पताल रेवाडी में उमंग पोस्ट कोविड केयर सेंटर शुरू: डीसी यशेन्द्र सिंह /

हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से एचपीवी टीकाकरण अभियान की समीक्षा की

रेवाडी़, 25 मई। नागरिक अस्पताल रेवाडी में उमंग पोस्ट कोविड केयर सेंटर ( Umang Post covid care canter ) बनाया गया है, इस सेंटर में कोरोना से ठीक हुए लोगों को अगर कोई परेशानी सिर दर्द, आंखों में दर्द, या फिर मानसिक परेशानी होती है तो वे इस सेंटर में आकर डाक्टरों से मिल सकते है। सेंटर में आयुष, साईकोलोजिस्ट, एमबीबीएस व अन्य डाक्टरों की सेवा भी मिलेगी।

उपायुक्त यशेन्द्र सिंह ने बताया कि यह उमंग पोस्ट कोविड केयर सेंटर नागरिक अस्पताल की नई बिल्डिंग के प्रथम तल पर बनाया गया है। इस सेंटर में अनुभवी डॉक्टरों की टीम तैनात की गई है, जो लोगों की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का समाधान करेगी। डीसी ने बताया कि इस सेंटर का मकसद है कि कोरोना से उबरने के बाद मरीज को हर तरह की सहायता मुहैया करवाई जाए, उसकी काउंसिलिंग कर मनोबल बढ़ाया जाए। उन्होंने बताया कि कोरोना से निजात पाने के बाद भी बहुत से मरीजों को कई प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ा है। इनमें कमजोरी, पैरों में दर्द, अवसाद आदि शामिल हैं। उन्होंने कहा कि पोस्ट कोविड केयर सेंटर में अनुभवी डॉक्टरों की टीम तैनात की गई है।

एडीसी ने समाधान शिविर में सुनीं 16 जनसमस्याएं, समाधान के दिए निर्देश

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment