रेवाड़ी माजरा एम्स: माजरा एम्स शिलान्यास को लेकर मांडवीया से मिले राव इंद्रजीत, 3 एकड़ जमीन की जल्द होगी रजिस्ट्री

By Sahab Ram
On: February 2, 2023 4:41 PM
Follow Us:

केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत ने रेवाड़ी के माजरा में बनने वाले ऑल इंडिया मेडिकल इंस्टिट्यूट ( एम्स ) के शिलान्यास के लिए वीरवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडवीया से संसद परिसर में मुलाकात की। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि अब तक करीब 149 एकड़ का पट्टा नामा स्वास्थ्य मंत्रालय के नाम पर हो पाया है,  बाकी बची जमीन का पटृटानामा करवाने के लिए शीघ्र ही मंत्रालय की ओर से टीम भेजी जाएगी।

करीब 3 एकड़ जमीन की रजिस्ट्री भी होगी जल्द

उन्होंने बताया कि एम्स के लिए टेंडर प्रक्रिया तैयार की जा रही है। उन्होंने राव से कहा कि प्रशासन को निर्देश देकर करीब 3 एकड़ जमीन की रजिस्ट्री भी जल्द करवाई जाए। राव ने मांडवीया को आश्वासन दिया कि माजरा की कमेटी व प्रशासन पूरी मशक्कत से इस कार्य में लगे हुए हैं। स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि जमीन की चारदीवारी का काम भी 202 एकड़ जमीन पर पूरा कब्जा मिलने के बाद शुरू कर दिया जाएगा।

हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से एचपीवी टीकाकरण अभियान की समीक्षा की

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से मुलाकात के बाद राव ने जिला उपायुक्त को निर्देश दिए कि बकाया जमीन का पट्टानामा करवाने के लिए सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली जाए और बची हुई थी 3 एकड़ जमीन की रजिस्ट्री जल्द करवाई जाए। राव ने कहा कि बकाया जमीन का पट्टानामा भी जल्द से जल्द स्वास्थ्य मंत्रालय का नाम किया जाए। राव ने बताया कि  मांडविया ने उन्हें बताया कि पूरी जमीन का पट्टा नामा होने के बाद 1 माह के भीतर एम्स की टेंडर प्रक्रिया को भी पूरा कर लिया जाएगा।

माजरा के किसानों ने मिसाल की कायम :राव

राव ने माजरा के किसानों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि माजरा के किसानों ने एम्स के लिए जमीन देकर मिसाल कायम की है। उन्होंने कहा कि किसानों ने एम्स जैसी योजना के लिए निस्वार्थ आगे आकर अपनी जमीन सरकार के पोर्टल पर देने का काम किया है। राव ने कहा एम्स से ना केवल दक्षिण हरियाणा  बल्कि साथ सटे राजस्थान को भी इसका फायदा मिलेगा। उन्होंने बताया कि 1300 करोड़ केंद्र सरकार एम्स के निर्माण पर खर्च करेगी। उन्होंने बताया कि एम्स में प्रत्यक्ष रूप से करीब 3000 व अप्रत्यक्ष रूप से करीब 10 हजार लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे।

एडीसी ने समाधान शिविर में सुनीं 16 जनसमस्याएं, समाधान के दिए निर्देश

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now