रेवाड़ी कोरोना अपडेट: आज 169 नए केस मिले , 64 ठीक हुए

By Sahab Ram
On: May 26, 2021 1:55 PM
Follow Us:

रेवाड़ी कोरोना अपडेट: आज 169 नए केस मिले , 64 ठीक हुए

रेवाड़ी कोरोना अपडेट: आज 169 नए केस मिले , 64 ठीक हुए I 

जिले के 7 और अस्पतालों को मिली कोविड इलाज की अनुमति : डीसी यशेन्द्र सिंह I 

हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से एचपीवी टीकाकरण अभियान की समीक्षा की

रेवाड़ी, 26 मई। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार जिला में आज कोविड संक्रमण के 169 नए मामले सामने आए हैं, कोविड संक्रमण से 64 नागरिक स्वस्थ हुए हैं। जिला के लिए राहत भरी खबर यह है कि कोविड से आज किसी की मृत्यु नहीं हुई।

जिला में आरटी-पीसीआर व रेपिड एंटिजिन के कुल 1693 सैंपल लिए गए। जिला में कोविड संक्रमण के कुल 1392 मामले सक्रिय हैं। इनमें से 1150 नागरिक होम आइसोलेट किए हुए हैं। जिला में ब्लैक फंगस के 18 संदिग्ध मामले सामने आए हैं। जिला में 2 लाख 8 हजार 596 लोगों को कोविड वैक्सीन लगाई जा चुकी है।

 

एडीसी ने समाधान शिविर में सुनीं 16 जनसमस्याएं, समाधान के दिए निर्देश

जिले के 7 और अस्पतालों को मिली कोविड इलाज की अनुमति : डीसी यशेन्द्र सिंह
रेवाडी़, 26 मई। डीसीएचसी कमेटी के सदस्यों ने जिला रेवाड़ी के 7 डीसीएचसी अस्पतालों को कोविड-19 के तहत मरीजों को भर्ती व इलाज के लिए परमिशन दी है। यह जानकारी देते हुए उपायुक्त यशेन्द्र सिंह ने बताया कि इन डीसीएचसी कमेटी में चैयरमेन एवं जिला राजस्व अधिकारी रेवाड़ी राजेश ख्यालिया, सिविल सर्जन के प्रतिनिधि, डिप्टी सिविल सर्जन डा. विजय प्रकाश, डा. दीपक वर्मा, आईएमए के प्रधान डा. पवन गोयल शामिल रहे,

जिन्होंने रेवाड़ी जिला के 7 अस्पतालों नामत: सावित्री देवी अस्पताल, मनस्वी अस्पताल, अपेक्स अस्पताल, वात्सल्य अस्पताल एवं ट्रामा अस्पताल, राव फूल सिंह अस्पताल एवं ट्रामा सैंटर बावल, शकुंतला मल्टी स्पेशियलिटी अस्पताल, अदित्या न्यूरो एवं स्पाईन अस्पताल को कोविड का ईलाज करने की अनुमति प्रदान की है।

नागरिक अस्पताल में कानूनी जागरूकता शिविर का आयोजन

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment