दो दिनों में 3 संक्रमित मरीजों की मौत

By Sahab Ram
On: August 4, 2020 4:35 PM
Follow Us:

दो दिनों में 3 संक्रमित मरीजों की मौत

हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से एचपीवी टीकाकरण अभियान की समीक्षा की

रेवाड़ी जिले में कोरोना वायरस के केसों में लगातार इजाफा हो रहा है । करीबन एक  महीने  से बड़ी संख्या में पॉजिटिव केस सामने आ रहे है लेकिन राहत की बात ये थी कि जिले में मरीजो का रिकवरी रेट भी अच्छा रहा है । लेकिन अब दो दिनों में 3 संक्रमित मरीजों की मौत होने से फिर  जिले में खलबली मच गई है । आपको बता दें कि 8 मरीजों की अबतक कोरोना वायरस के चलते मौत हो चुकी है और जो दो दिनों में ओर 3 संक्रमित मरीजों की मौत हुई है उनकी अभी स्वस्थ्य विभाग पुष्टि करेगा कि क्या कोरोना वायरस के चलते ही क्या इन मरीजो की मौत हुई या नहीं । संक्रमित 3 मरने वाले मरीज पहले से दूसरी बीमारी का इलाज करा रहे थे । जिनमें एक 95 वर्ष का बुजुर्ग , 64 वर्ष का बुजुर्ग और 45 वर्षीय व्यक्ति शामिल है । जिनकी मौत की असल वजह स्वास्थ्य विभाग की जाँच के बाद सामने आयेगी ।

एडीसी ने समाधान शिविर में सुनीं 16 जनसमस्याएं, समाधान के दिए निर्देश

वहीं आज के हेल्थ बुलेटिन की बात करें तो जिले में आज 20 नए पॉजिटिव केस सामने आए है और अभीतक 22236 सैंपल लिए गए हैं, जिनमें 1900 कोविड-पॉजिटिव मिले हैं। इनमें 1517 नागरिक कोविड संक्रमण से ठीक हुए हैं और जिले में कोविड पॉजिटिव के 372एक्टिव केस रह गए हैं । जबकि 19714 की रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है और शेष 622 सैंपल की रिपोर्ट का इंतजार है। आज जिले में जो 20 नए कॉविड पॉजिटिव केस आए हैं, इनमें से 10 रेवाड़ी शहर, 6 बावल, 3 भाड़ावास और एक सीहा से संबंधित हैं।

नागरिक अस्पताल में कानूनी जागरूकता शिविर का आयोजन

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment