आज 19 कॉविड संक्रमित मिले , 21 ठीक हुए , एक ब्लैक फंगस संदिग्ध मिला

By Sahab Ram
On: June 12, 2021 1:55 PM
Follow Us:

आज 19 कॉविड संक्रमित मिले , 21 ठीक हुए , एक ब्लैक फंगस संदिग्ध मिला

रेवाड़ी हेल्थ बुलेटिन: आज 19 संक्रमित मिले , 21 ठीक हुए , एक ब्लैक फंगस संदिग्ध मिला

हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से एचपीवी टीकाकरण अभियान की समीक्षा की

रेवाड़ी, 12 जून। जिला में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर का प्रभाव अब कम हो रहा है और जिला के हालात दिनों-दिन सुधर रहे हैं। जिला में एक तरफ जहां अब नए मामलों में गिरावट आई है, वहीं कोरोना से स्वस्थ होने वालों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। उपायुक्त यशेन्द्र सिंह ने बताया कि हमें अभी भी सावधानी बरतनी है और किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं करनी। हमें फेस मास्क, हैंउ सैनिटाइजर, दो गज की दूरी, भीड़-भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचना आदि नियमों का प्रयोग करना है।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार जिला में आज कोविड संक्रमण के 19 नए मामले सामने आए हैं, कोविड संक्रमण से आज 21 नागरिक स्वस्थ हुए हैं। कोरोना संक्रमण से आज जिला में कोई भी मृत्यु नहीं हुई है। जिला में कोविड संक्रमण के कुल 151 मामले सक्रिय हैं। इनमें से 129 नागरिक होम आइसोलेट किए हुए हैं। बाकि विभिन्न अस्पतालों में भर्ती है . जिला में आजआरटी-पीसीआर व रेपिड एंटिजिन के कुल 1691 सैंपल लिए गए।

एडीसी ने समाधान शिविर में सुनीं 16 जनसमस्याएं, समाधान के दिए निर्देश

  वहीँ ब्लैक फंगस का आज एक ओर नया मामला सामने आया है . जिला में अब तक ब्लैक फंगस के 31 संदिग्ध मामले सामने आए हैं।  इसके आलावा जिला में अब तक 2 लाख 50 हजार 480 लोगों को कोविड वैक्सीन लगाई जा चुकी है।

नागरिक अस्पताल में कानूनी जागरूकता शिविर का आयोजन

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment