भारत सरप्लस वैक्सीन विदेश भेजेगा

By Sahab Ram
On: September 20, 2021 12:48 PM
Follow Us:

भारत सरप्लस वैक्सीन विदेश भेजेगा

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा कि वैक्सीन मैत्री के तहत अक्टूबर से फिर सप्लाई शुरू कर दी जाएगी। भारत कोवैक्स प्रोग्राम के तहत टीके सप्लाई कर वसुधैव कुटुंबकम के ध्येय को पूरा करेगा। इससे दुनिया को कोरोना के खिलाफ मिलकर लड़ने में मदद मिलेगी।

हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से एचपीवी टीकाकरण अभियान की समीक्षा की

मांडविया ने कहा कि अगले महीने यानी अक्टूबर में देश को वैक्सीन के 30 करोड़ डोज मिलेंगे। इसके साथ ही भारत के पास अगले 90 दिनों में 100 करोड़ टीकों का स्टॉक हो जाएगा। सब कुछ ठीक रहा तो अक्टूबर-नवंबर में भारत कोवैक्स कंट्रीज को वैक्सीन मैत्री के तहत टीके सप्लाई करने की स्थिति में होगा।

उन्होंने बताया कि यह सबकुछ देश की जरूरतें पूरी करने के बाद ही किया जाएगा। हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता अपने नागरिकों को वैक्सीनेट करने की है। उसके बाद ही देश के बाहर वैक्सीन सप्लाई करने के बारे में सोचा जाएगा। प्रधानमंत्री के जन्मदिन (17 सितंबर) पर देशभर में ढाई करोड़ से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लगाई गई। यह हमारे लिए ऐतिहासिक दिन था। देश में अब तक 81 करोड़ से ज्यादा वैक्सीन डोज दिए जा चुके हैं। पिछले 10 करोड़ डोज सिर्फ 11 दिन में लगाए गए हैं।

एडीसी ने समाधान शिविर में सुनीं 16 जनसमस्याएं, समाधान के दिए निर्देश

 

नागरिक अस्पताल में कानूनी जागरूकता शिविर का आयोजन

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment