हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार (Haryana Agriculture University Hisar) में 10 मार्च से शुरू होने जा रहा तीन दिवसीय हरियाणा कृषि विकास मेला

By Sahab Ram
On: March 7, 2023 4:48 PM
Follow Us:

Haryana Agriculture Development Fair-2023: डीसी अशोक कुमार गर्ग ने जानकारी देते हुए बताया कि पूर्व की भांति इस साल भी यह मेला चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार (Haryana Agricultural University Hisar) के कृषि मेला ग्राउंड, गेट नं. 3 के सामने लगाया जाएगा। मेले में किसानों को विश्वविद्यालय की ओर से सिफारिश की गई खरीफ फसलों के उन्नत बीज तथा बायोफर्टिलाईजर के अतिरिक्त कृषि साहित्य उपलब्ध करवाए जाएंगे। इसके लिए मेला स्थल पर विभिन्न सरकारी बीज एजेंसियों के सहयोग से बिक्री काउंटर स्थापित किए जाएंगे। किसानों को विश्वविद्यालय के अनुसंधान फार्म पर वैज्ञानिकों द्वारा उगाई गई रबी फसलें दिखाई जाएंगी तथा उनमें प्रयोग की गई तकनीकों की जानकारी दी जाएगी। फसल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।

उन्होंने बताया कि किसानों की कृषि, पशुपालन तथा गृह-विज्ञान संबंधी समस्याओं का समाधान करने के लिए प्रश्नोत्तरी सभाएं आयोजित की जाएंगी। मेला स्थल पर मिट्टी, सिंचाई जल व रोगी पौधों की वैज्ञानिक जांच करवाने की किसानों को सुविधा दी जाएगी। किसान अधिक जानकारी के लिए कृषि तथा किसान कल्याण विभाग, हरियाणा की वेबसाइट www.agriharyana.gov.in व टोल फ्री नं. 1800-180-2117 पर सम्पर्क करें। डीसी ने किसानों का आह्वान किया कि वे इस मेले का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।

फसल में आगजनी से नुकसान का विवरण प्रभावित खसरा नम्बर के किसान क्षतिपूर्ति पोर्टल पर 28 अप्रैल तक करवाएं दर्ज

Agricultural

डीसी ने कहा कि प्राकृतिक खेती आज समय की मांग है। पर्यावरण सुरक्षा और मानव स्वास्थ्य के लिए यह बेहतर कृषि पद्धति है। इससे भूमि की गुणवत्ता में सुधार होता है और किसानों की आमदनी भी बढ़ती है। उन्होंने बताया मेले में आगंतुक किसानों को विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों द्वारा प्राकृतिक खेती के बारे में सभी जानकारियां दी जाएंगी।

अन्य राज्यों की एस.सी.(S.C.) महिला को हरियाणा के नॉन-एस.सी. पुरुष से विवाह करने पर  न.नि. चुनाव  में आरक्षण का लाभ नहीं 

ये रहेंगे मेले के मुख्य आकर्षण :

-हरियाणवी सांस्कृतिक कार्यक्रम।
(बीन, जोगी, नगाड़ा, घुमर, फाग, भांगड़ा, जिंदवा)
-लकी ड्रॉ के माध्यम से प्रतिदिन एक छोटा ट्रैक्टर, सुपर सीडर व पावर विडर मशीन तथा 12 मार्च, 2023 को बड़ा ट्रैक्टर जीतने का मौक़ा।
-कृषि एवं औद्योगिक प्रदर्शनी (Agriculture and Industrial Exhibition)।
-फसल प्रतियोगिता।
– रबी फसलों की नई किस्मों का प्रदर्शन।
– मिट्टी व पानी के नमूनों की सामान्य शुल्क पर जांच।
– प्रश्नोत्तरी सभा (कृषि सम्बन्धित समस्याएं एवं समाधान)।
– खरीफ फसलों व सब्जियों के प्रमाणित बीजों की जानकारी एवं बिक्री।

ये रहेगा कार्यक्रम-

पहला दिन : 10 मार्च, 2023
सटीक कृषि एवं फसल विविधिकरण
दूसरा दिन : 11 मार्च, 2023
मोटा अनाज सर्वोत्तम खाद्य एवं प्राकृतिक खेती
तीसरा दिन: 12 मार्च, 2023
कृषि नवाचार

नशा मुक्त अभियान की रथ यात्रा को विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने झण्ड़ी दिखाकर किया रवाना

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

फसल में आगजनी से नुकसान का विवरण प्रभावित खसरा नम्बर के किसान क्षतिपूर्ति पोर्टल पर 28 अप्रैल तक करवाएं दर्ज

अन्य राज्यों की एस.सी.(S.C.) महिला को हरियाणा के नॉन-एस.सी. पुरुष से विवाह करने पर  न.नि. चुनाव  में आरक्षण का लाभ नहीं 

नशा मुक्त अभियान की रथ यात्रा को विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने झण्ड़ी दिखाकर किया रवाना

पंचायती राज संस्थायें है ग्रामीण विकास की मजबूत आधारशिला :- उपायुक्त सचिन गुप्ता

मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से वायु प्रदूषण रोकने के लिए उपायुक्तों के साथ की चर्चा

जिला में अब तक 248502.64 मीट्रिक टन गेहूं की हुई खरीद :- उपायुक्त सचिन गुप्ता