Free test: प्रयास क्लीनिक एंड लैब पर महीने में दो दिन कराएं फ्री टेस्ट

By Sahab Ram
On: May 8, 2023 4:06 PM
Follow Us:

Free test: रेवाड़ी शहर के लियो चौक कोनसीवास रोड़ स्थित रविवार को प्रयास क्लीनिक एंड लैब का शुभारंभ किया गया। पूर्व शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा ने रिबन काटकर इस क्लीनिक एंड लैब की शुरुआत की है। रामबिलास शर्मा ने कहा कि इस कलयुग में गरीब इंसान का कोई सहारा नहीं है। ऐसे में पारिसा शर्मा द्वारा किए गए इस प्रयास से जरूरतमंदो को फायदा मिलेगा।

हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से एचपीवी टीकाकरण अभियान की समीक्षा की

गरीबों के फ्री इलाज

परिसा शर्मा ने कहा कि अमीर इंसान तो पैसे खर्च करके अच्छे अस्पताल में टेस्ट और इलाज कर लेता है। लेकिन गरीब इंसान पैसे के अभाव में शरीर के जरूरी टेस्ट (Free test) तक नहीं करा पाता है। गरीबों की जरूरत को देखते हुये उन्होने प्रयास क्लीनिक एंड लैब की शुरुआत की है।

एडीसी ने समाधान शिविर में सुनीं 16 जनसमस्याएं, समाधान के दिए निर्देश

गाँवों में लगेंगे फ्री कैंप

पारिसा शर्मा ने कहा कि महीने में दो दिन टेस्ट बिलकुल फ्री किए जायेंगे। महीने के दो दिन न केवल क्लीनिक पर बल्कि गाँवों में जाकर कैंप लगाकर फ्री टेस्ट (Free test)  किए जायेंगे। अन्य दिनों पर आने वाले मरीजों से टेस्ट के लिए केवल टेस्ट में खर्च हुई राशि ही ली जाएगी। यानि एक नामात्र टेस्ट फीस ही ली जाएगी।

नागरिक अस्पताल में कानूनी जागरूकता शिविर का आयोजन

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now