नगर परिषद द्वारा चलाया गया फॉगिंग अभियान

By Sahab Ram
On: October 14, 2021 1:06 PM
Follow Us:

नगर परिषद द्वारा चलाया गया फॉगिंग अभियान

उपायुक्त यशेन्द्र सिंह के निर्देशानुसार डेंगू व अन्य वायरल फीवर संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए नगर परिषद रेवाड़ी द्वारा स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से रेवाड़ी शहर में विशेष फॉगिंग अभियान चलाया जा रहा है ताकि डेंगू जैसी बिमारियों को फैलने से रोका जा सके। आज स्लम एरिया व रेवाड़ी के अन्य क्षेत्रों में फॉगिंग की गई।

हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से एचपीवी टीकाकरण अभियान की समीक्षा की

अतिरिक्त उपायुक्त एवं जिला नगरायुक्त आशिमा सांगवान ने यह जानकारी देते हुए बताया कि किसी भी परिस्थिति में जलजनित रोगों के उन्मूलन के लिए चल रही लड़ाई धीमी नहीं पडऩी चाहिए। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग व नगर परिषद सर्तक व मुस्तैद है। उन्होंने कहा कि मौसम में बदलाव से मच्छरों का खतरा बढ़ रहा है। इसलिए जिन घरों में मच्छरों के लारवा पाए जाते हैं वहां फॉगिंग करवाएं।

नप रेवाड़ी सीएसआई संदीप कुमार ने बताया कि नगर परिषद द्वारा शहर में मच्छरों को बढऩे से रोकने के लिए फॉगिंग अभियान जोर शोर से जारी है। उन्होंने बताया कि फॉगिंग के तहत अधिक से अधिक क्षेत्रों को कवर करने का लक्ष्य रखा गया है। विशेषकर घनी आबादी वाले क्षेत्रों, झुग्गी बस्तियों और तंग गलियों में लगातार छिडक़ाव अभियान चलाया जा रहा है।

एडीसी ने समाधान शिविर में सुनीं 16 जनसमस्याएं, समाधान के दिए निर्देश

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment