डीसी उत्तम सिंह ने की समाधान शिविर में प्राप्त शिकायतों की समीक्षात्मक बैठक

By Sahab Ram
On: April 25, 2026 1:28 PM
Follow Us:

गुरुग्राम, 24 अप्रैल।

डीसी उत्तम सिंह ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि समाधान शिविर के माध्यम से निवारण के लिए पोर्टल पर दर्ज हर शिकायत का प्राथमिकता के आधार पर समयसीमा के भीतर समाधान किया जाए और की गई कार्रवाई का विवरण पोर्टल पर अनिवार्य रूप से अपडेट किया जाए। उन्होंने कहा कि सभी विभाग प्रतिदिन पोर्टल की निगरानी सुनिश्चित करें, ताकि किसी भी शिकायत को अनदेखा न किया जा सके।

Sanitation workers are the true soldiers of a clean Faridabad; respecting them is the responsibility of us all: Vipul Goel.
सफाई मित्र स्वच्छ फरीदाबाद के असली सिपाही, उनका सम्मान करना हम सभी की जिम्मेदारी: विपुल गोयल

लघु सचिवालय सभागार में शुक्रवार को आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान डीसी उत्तम सिंह ने समाधान शिविरों में प्राप्त शिकायतों का विभागवार आकलन किया और अधिकारियों को लंबित मामलों को शीघ्र निपटाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि दो माह से अधिक पुरानी कोई भी शिकायत लंबित नहीं रहनी चाहिए और यदि ऐसा पाया जाता है तो संबंधित विभाग तत्काल कार्रवाई कर उसका निपटारा करे। साथ ही, सभी विभाग निर्धारित समयावधि में एक्शन टेकन रिपोर्ट प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें।

डीसी ने कहा कि समाधान शिविर आमजन को त्वरित राहत देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल हैं, जहां विभिन्न विभागों के अधिकारी एक ही स्थान पर उपस्थित रहकर नागरिकों की समस्याओं को सीधे सुनते हैं। इससे शिकायतों के निवारण की प्रक्रिया तेज होती है और लोगों को अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर लगाने से भी राहत मिलती है। उन्होंने यह भी कहा कि इन शिविरों के माध्यम से प्रशासन को जमीनी स्तर की वास्तविक समस्याओं की बेहतर समझ मिलती है, जिससे नीतियों और कार्यप्रणाली में आवश्यक सुधार किए जा सकते हैं।

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.
एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

डीसी ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि प्रत्येक शिकायत को केवल दर्ज कर निपटाने तक सीमित न रखा जाए, बल्कि उसकी गहराई में जाकर कारणों की पहचान की जाए। उन्होंने कहा कि यदि समस्याओं के मूल कारणों को चिन्हित कर स्थायी समाधान किया जाएगा, तो भविष्य में उसी प्रकार की शिकायतों की पुनरावृत्ति को रोका जा सकेगा। साथ ही, उन्होंने कहा कि निस्तारण की पूरी प्रक्रिया पारदर्शी हो और उसकी स्पष्ट रिपोर्ट तैयार कर संबंधित स्तर पर साझा की जाए, ताकि जवाबदेही सुनिश्चित हो |

सफाई कर्मचारियों के स्वास्थ्य, सुरक्षा और कल्याण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है आयोग: चेयरमैन ईश्वर सिंह

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Sanitation workers are the true soldiers of a clean Faridabad; respecting them is the responsibility of us all: Vipul Goel.

सफाई मित्र स्वच्छ फरीदाबाद के असली सिपाही, उनका सम्मान करना हम सभी की जिम्मेदारी: विपुल गोयल

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.

एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

सफाई कर्मचारियों के स्वास्थ्य, सुरक्षा और कल्याण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है आयोग: चेयरमैन ईश्वर सिंह

जिले में उर्वरकों की सुचारु उपलब्धता, पारदर्शी वितरण व्यवस्था, मांग संकलन एवं कालाबाजारी रोकने हेतु विशेष निगरानी अभियान

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आईटीआई में दो दिवसीय योग कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, बहादुरगढ़ में सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू

Leave a Comment