मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर कार्यक्रम हुआ जारी

By Sahab Ram
On: May 16, 2026 3:29 PM
Follow Us:

सिरसा, 16 मई। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी शांतनु शर्मा ने बताया कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी, हरियाणा चंडीगढ़ तथा भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्य निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार किया जाएगा। इसके तहत मतदाता सूचियों को अद्यतन और त्रुटिरहित बनाने के लिए विभिन्न चरणों में कार्य संपन्न होगा।

उन्होंने बताया कि एक जुलाई को अर्हता तिथि मानते हुए पुनरीक्षण कार्यक्रम लागू किया जाएगा। कार्यक्रम के अनुसार 5 जून से 14 जून तक प्रशिक्षण एवं सामग्री की तैयारी तथा प्रिंटिंग का कार्य किया जाएगा। इसके बाद 15 जून से 14 जुलाई तक बूथ लेवल अधिकारियों द्वारा घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन किया जाएगा। 14 जुलाई तक मतदान केंद्रों का युक्तिकरण (रेशनलाइजेशन) पूरा किया जाएगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अंत्योदय से संतृप्ति मॉडल हर पात्र को लाभार्थी बनाएगा :- सहकारिता मंत्री डॉ अरविंद शर्मा

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि 21 जुलाई को मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशित किया जाएगा। इसके पश्चात 21 जुलाई से 20 अगस्त तक दावे एवं आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी, जबकि 21 जुलाई से 18 सितंबर तक इन दावों एवं आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा। अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 22 सितंबर को किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि जिले में कुल 10 लाख 62 हजार 5 मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में दर्ज हैं। जिले के 995 मतदान केंद्रों पर 995 बूथ लेवल अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। सभी बूथ लेवल अधिकारी पहले चरण में अपने-अपने मतदान केंद्र क्षेत्रों में घर-घर जाकर उन मतदाताओं से गणना प्रपत्र भरवाएंगे, जिनके नाम वर्ष 2002 की मतदाता सूची में दर्ज हैं।

मंत्री ने खुद के फ्लीट को भी किया कम, बिना पायलट गाड़ी के चलेंगे

उन्होंने जिला वासियों से अपील की गई है कि वे गणना प्रपत्र भरने के लिए अपने पास पासपोर्ट साइज फोटो तैयार रखें तथा बूथ लेवल अधिकारियों को आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराकर इस कार्य में सहयोग करें। साथ ही उन्होंने राजनीतिक दलों से भी अनुरोध किया गया है कि वे अपने बूथ लेवल एजेंटों के माध्यम से मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करें, ताकि गहन पुनरीक्षण का कार्य समय पर और सुचारू रूप से पूरा किया जा सके।

एमडीयू का बीए इंग्लिश कोर्स देगा ग्लोबल करियर की उड़ान, एडमिशन शुरू

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment