प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अंत्योदय से संतृप्ति मॉडल हर पात्र को लाभार्थी बनाएगा :- सहकारिता मंत्री डॉ अरविंद शर्मा

By Sahab Ram
On: May 17, 2026 1:48 PM
Follow Us:

रोहतक, 16 मई : सहकारिता, कारागार, निर्वाचन, विरासत व पर्यटन मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अंत्योदय से संतृप्ति का जो मॉडल सामने आया है, वह केवल योजनाएं बनाने का नहीं, बल्कि पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ पहुंचाने का अभियान है। डॉ अरविंद शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय विचार को समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति के उत्थान को शासन व व्यवस्था का केंद्र बनाया है, इसी बूते देश व प्रदेश में लगातार तीसरी बार भाजपा सरकार ने जनता का भरोसा जीतना सुनिश्चित किया है।


         शनिवार को रोहतक भाजपा द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के तहत जिला प्रशिक्षण वर्ग के उद्घाटन सत्र में सहकारिता मंत्री डॉ अरविंद शर्मा मुख्य वक्ता के तौर पर पहुंचे।        प्रदेश, जिला व मण्डल स्तर के पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए सहकारिता मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का अंत्योदय भारतीय चिंतन की मूल भावना है। एकात्म मानववाद के दर्शन से निकला यह विचार केवल किसी व्यक्ति को आर्थिक सहायता देने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह व्यक्ति के सम्मान, आत्मनिर्भरता और अवसरों की समान उपलब्धता का मार्ग प्रशस्त करता है। एकात्म मानववाद को गहराई से आगे बढ़ाएं तो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरकार का लक्ष्य है कि कोई भी गरीब, किसान, महिला, युवा, मजदूर या वंचित व्यक्ति सरकारी लाभ से वंचित न रहे।
कैबिनेट मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने कहा कि भाजपा से पूर्व सरकारें योजनाएं घोषित करती थी, लेकिन अनेक पात्र लोग जानकारी, भ्रष्टाचार या संसाधनों की कमी के कारण लाभ से वंचित रह जाते थे। आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सुनिश्चित कर रहे हैं कि जो योजनाएं बनें वो जनकल्याण और सशक्तिकरण का माध्यम बनें। उन्होंने कहा कि यह योजनाएं आमजन को लाभार्थी बनाने तक सीमित नहीं है। सरकार हर नागरिक को जिम्मेदार और भागीदार नागरिक बनाने के मूल मंत्र पर काम कर रही है।

Sanitation workers are the true soldiers of a clean Faridabad; respecting them is the responsibility of us all: Vipul Goel.
सफाई मित्र स्वच्छ फरीदाबाद के असली सिपाही, उनका सम्मान करना हम सभी की जिम्मेदारी: विपुल गोयल


  सहकारिता मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार का संकल्प है कि कोई भी पात्र नागरिक योजना के लाभ से वंचित न रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए कहा कि हर बूथ पर पात्र परिवारों की सूची तैयार करते हुए अलग-अलग योजना के मापदंडों के अनुसार लाभार्थी की पहचान की जाए। इसके बाद हर पात्र से सम्पर्क करते हुए उन्हें लाभ प्राप्त करने के लिए प्रेरित करना है। हर पात्र को ऑफलाइन या ऑनलाइन आवेदन करवाने में हमें मदद करनी है, ताकि गरीब, वंचित व जरूरतमंद को समाज की मुख्यधारा में शामिल किया जा सके। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को केंद्र-प्रदेश सरकार की योजनाओं की पूरी जानकारी होनी चाहिए, ताकि वो अपने आसपास के क्षेत्र में जरूरतमंद की मदद कर सकें।


        इससे पूर्व सहकारिता मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने जिला स्तरीय प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष रणवीर सिंह ढाका, प्रशिक्षण पर्यवेक्षक अरविंद यादव, प्रशिक्षण संयोजक पूर्व विधायक सरिता नारायण, प्रशिक्षण प्रभारी प्रतिभा सुमन, जिला प्रशिक्षण प्रमुख हरिओम भाली, प्रदर्शनी संयोजक अशोक खुराना एवं बड़ी संख्या में सक्रिय पदाधिकारी उपस्थित रहे।

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.
एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Sanitation workers are the true soldiers of a clean Faridabad; respecting them is the responsibility of us all: Vipul Goel.

सफाई मित्र स्वच्छ फरीदाबाद के असली सिपाही, उनका सम्मान करना हम सभी की जिम्मेदारी: विपुल गोयल

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.

एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

सफाई कर्मचारियों के स्वास्थ्य, सुरक्षा और कल्याण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है आयोग: चेयरमैन ईश्वर सिंह

जिले में उर्वरकों की सुचारु उपलब्धता, पारदर्शी वितरण व्यवस्था, मांग संकलन एवं कालाबाजारी रोकने हेतु विशेष निगरानी अभियान

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आईटीआई में दो दिवसीय योग कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, बहादुरगढ़ में सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू

Leave a Comment