कोरोना अपडेट : आज 92 नए केस मिले , 109 कोविड पॉजिटिव हुए ठीक, दो ओर मरीजों की मौत

By Sahab Ram
On: November 12, 2020 4:36 PM
Follow Us:

कोरोना अपडेट : आज 92 नए केस मिले , 109 कोविड पॉजिटिव हुए ठीक, दो ओर मरीजों की मौत

कोविड-19 हेल्थ बुलेटिन: 12 नवंबर 2020

हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से एचपीवी टीकाकरण अभियान की समीक्षा की

रेवाड़ी, 12 नवंबर। जिलाधीश यशेन्द्र सिंह ने बताया कि जिले में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभी तक 102646 सैंपल लिए गए हैं, जिनमें 8847 कोविड-पॉजिटिव मिले हैं। इनमें 8033 नागरिक कोविड संक्रमण से ठीक हुए हैं और अब तक 43 मरीजों की मौत हुई है। अब जिले में कोविड पॉजिटिव के 771 एक्टिव केस रह गए हैं तथा 92888 की रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है तथा शेष 911 सैंपल की रिपोर्ट का इंतजार है उन्होंने बताया कि जिले में कोविड पॉजिटिव के कुल 771 एक्टिव केस हैं, इनमें 43 विभिन्न अस्पतालों में, जबकि 728 कोविड मरीज होम आइसोलेट किए गए हैं।

सीएमओ रेवाड़ी द्वारा जारी मैडिकल हैल्थ बुलेटिन के अनुसार वीरवार को जिले से संबंधित 92 नए कॉविड पॉजिटिव केस आए हैं, जिनमें से 32 धारूहेड़ा, 14 रेवाड़ी, 10 डाबडी, 9 चिमनावास, 5 बावल, 3 बुडौली, 2-2 बास बिटौडी, जैनाबाद, डूंगरवास, मामडिया आसमपुर तथा एक-एक केस भालखी, ढालियावास, ढाणी सोभा, लाधूवास अहीर, सुरेहली, सीहा, जैतपुर, जोनावास, निखडी, कारौली व लूखी से संबंधित हैं। वीरवार को जिले से संबंधित 109 कॉविड पॉजिटिव नागरिक ठीक हुए हैं, जिनमें से 55 रेवाड़ी शहर, 7 धारूहेड़ा, 4-4 बावल, नंगली गोधा, भूरथल जाट, 3-3 टांकडी, रामपुरा, 2-2 कोसली, जाटूसाना, कुंभावास, बासदूधा, पाडला तथा एक-एक नागरिक बूढपुर, भाण्डोर, गिन्दोखर, मसानी, जाडरा, करावडा, कुंड, लूलाअहीर, मनठी, मीरपुर, मुंदी, नैचाना, नांगल जमालपुर, पाल्हावास, पिथड़ावास, गुरावडï़ा, काकोडिया, खलियावास व जाहिदपुर से संबंधित हैं।

एडीसी ने समाधान शिविर में सुनीं 16 जनसमस्याएं, समाधान के दिए निर्देश

जिलाधीश ने जिलावासियों का आहवान किया कि वे कोरोना संक्रमण की चैन को तोडऩे के लिए सरकार व जिला प्रशासन द्वारा जारी की जा रही हिदायतों की पालना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि दो गज की दूरी बनाए रखें, मुंह को मास्क से ढंककर रखें तथा अति आवश्यक होने पर ही घरों से बाहर निकलें, बार-बार हाथ धोते रहें, तभी हम कोरोना संक्रमण चैन को ब्रेक करने व कोरोना को मात देने में कामयाब होंगे।

इन नंबरों पर लें मदद
जिलाधीश ने कहा कि कोविड-19 की रोकथाम व उपचार के लिए हेल्प लाइन नंबर 01274-250764 मोबाइल नंबर 9466777510 और स्टेट हैल्प लाइन नंबर 1075 व 8558883911 पर मदद लें सकते हैं। उपायुक्त ने कहा कि जिलावासी मदद के लिए टोल फ्री नंबर 1950 पर डायल करें। बाजार में कालाबाजारी व जमाखोरी के लिए 01274-255214 पर संपर्क करें। बावल उपमंडल कंट्रोल रूम के हैल्पलाइन नंबर 01284-260016 तथा वाटसअप नंबर 8168115539 पर संपर्क करें।

नागरिक अस्पताल में कानूनी जागरूकता शिविर का आयोजन

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment