Today Corona Update:77 नए मरीज मिले , 63 हुए ठीक

By Sahab Ram
On: September 24, 2020 11:55 AM
Follow Us:

Today Corona Update:77 नए मरीज मिले , 63 हुए ठीक

रेवाड़ी, 24 सितंबर। जिलाधीश यशेन्द्र सिंह ने बताया कि जिले में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभी तक 64652 सैंपल लिए गए हैं, जिनमें 5263 कोविड-पॉजिटिव मिले हैं। इनमें 4755 नागरिक कोविड संक्रमण से ठीक हुए हैं और अब तक 28 मरीजों की मौत हुई है। अब जिले में कोविड पॉजिटिव के 480 एक्टिव केस रह गए हैं तथा 58827 की रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है तथा शेष 562 सैंपल की रिपोर्ट का इंतजार है। उन्होंने बताया कि जिले में कोविड पॉजिटिव के कुल 480 एक्टिव केस हैं, इनमें 41 विभिन्न अस्पतालों में व 21 जिला कोविड केयर सैंटर में एडमिट हैं, जबकि 418 कोविड
मरीज होम आइसोलेट किए गए हैं।
सीएमओ रेवाड़ी द्वारा जारी मैडिकल हैल्थ बुलेटिन के अनुसार वीरवार को जिले से संबंधित 77 नए कॉविड पॉजिटिव केस आए हैं, जिनमें से 32
रेवाड़ी शहर,  16 धारूहेड़ा, 5 बावल, 3 मन्दौला, 2-2 कापड़ीवास व खटावली तथा एक-एक केस कोसली, बासदूधा, भाड़ावास, खोल, डहीना, गोकलगढ़, मालियावास, ढ़ालियावास, जाटूवास, खालेटा, लिसान, नाहड़, नांगल शहबाजपुर, चिरहाड़ा, सहारनवास, टांकड़ी व कंवाली से संबंधित हैं। वीरवार को जिले से संबंधित 63 कॉविड पॉजिटिव नागरिक ठीक हुए हैं, जिनमें से 28 रेवाड़ी शहर, 10 बावल, 8 वृद्घाश्रम, 3-3  धारूहेड़ा व गामड़ी, दो जाहिदपुर तथा एक-एक केस ढोकिया, बनीपुर, नठेड़ा, झाबुआ, जलियावास, कालूवास, करनावास, टूमना व बेरली कलां से संबंधित हैं।

जिलाधीश ने जिलावासियों का आहवान किया कि वे कोरोना
संक्रमण की चैन को तोडऩे के लिए सरकार व जिला प्रशासन द्वारा जारी की जा रही हिदायतों की पालना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि दो गज की दूरी बनाए रखें, मुंह को मास्क से ढंककर रखें तथा अति आवश्यक होने पर ही घरों से बाहर निकलें, बार-बार हाथ धोते रहें, तभी हम कोरोना संक्रमण चैन को ब्रेक करने व कोरोना को मात देने में कामयाब होंगे।

मरीजों के लिए रेवाड़ी में बनाया गया ये Foot Over Bridge, लिफ्ट लगने का इंतजार

Rewari Majra AIIMS के निर्माण के साथ शुरू होगी OPD – राव इंद्रजीत

Rewari: लिंग जाँच कराने वाले दो दलाल काबू, रेवाड़ी के अल्ट्रासाउंड सेंटर पर गर्भवती महिला को लेकर पहुँचा था दलाल

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment