कोरोना अपडेट: आज 102 नए केस मिले, 12 मरीज ठीक हुए

By Sahab Ram
On: August 19, 2020 12:00 PM
Follow Us:

कोरोना अपडेट:  आज 102 नए केस मिले, 12 मरीज ठीक हुए

हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से एचपीवी टीकाकरण अभियान की समीक्षा की

रेवाड़ी, 19 अगस्त। जिलाधीश यशेन्द्र सिंह ने बताया कि जिले में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभी तक 34540 सैंपल लिए गए हैं, जिनमें 2738 कोविड-पॉजिटिव मिले हैं। इनमें 2317 नागरिक कोविड संक्रमण से ठीक हुए हैं और अब तक 16 मरीजों की मौत हुई है। अब जिले में कोविड पॉजिटिव के 405 एक्टिव केस रह गए हैं तथा 31292 की रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है तथा शेष 510 सैंपल की रिपोर्ट का इंतजार है।

एडीसी ने समाधान शिविर में सुनीं 16 जनसमस्याएं, समाधान के दिए निर्देश

उन्होंने बताया कि जिले में कोविड पॉजिटिव के कुल 405 एक्टिव केस हैं, इनमें 31 विभिन्न अस्पतालों में व 40 जिला कोविड केयर सैंटर में एडमिट हैं, जबकि 334 कोविड मरीज होम आइसोलेट किए गए हैं।  बुधवार को जिले से संबंधित 102 नए कॉविड पॉजिटिव केस आए हैं, जिनमें से 43 रेवाड़ी शहर, 22 बावल, 19 धारूहेड़ा, 4 सीहा, दो-दो रूध व शेखपुर तथा एक-एक केस बिहारीपुर, चिरहाड़ा, देवलावास, धरन की ढ़ाणी, फतेहपुरी, जाडऱा, लिसाना, मौहम्मदपुर, गोकलगढ़ व भोतवास अहीर से संबंधित हैं। बुधवार को जिले से संबंधित 12 कॉविड पॉजिटिव नागरिक ठीक हुए हैं, जिनमें से 6 रेवाड़ी शहर, 4 जाहिदपुर तथा एक-एक केस गुगोढ़ व निगानियावास से संबंधित हैं।
जिलाधीश ने जिलावासियों का आहवान किया कि वे कोरोना संक्रमण की चैन को तोडऩे के लिए सरकार व जिला प्रशासन द्वारा जारी की जा रही हिदायतों की पालना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि दो गज की दूरी बनाए रखें, मुंह को मास्क से ढंककर रखें तथा अति आवश्यक होने पर ही घरों से बाहर निकलें, बार-बार हाथ धोते रहें, तभी हम कोरोना संक्रमण चैन को ब्रेक करने व कोरोना को मात देने में कामयाब होंगे

नागरिक अस्पताल में कानूनी जागरूकता शिविर का आयोजन

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment