कोरोना अपडेट: आज 92 नए केस मिले , 34 ठीक हुए

By Sahab Ram
On: September 16, 2020 2:12 PM
Follow Us:

कोरोना अपडेट: आज 92 नए केस मिले , 34 ठीक हुए

हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से एचपीवी टीकाकरण अभियान की समीक्षा की

जिलाधीश यशेन्द्र सिंह ने बताया कि जिले में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभी तक 58095 सैंपल लिए गए हैं, जिनमें 4757 कोविड-पॉजिटिव मिले हैं। इनमें 4163 नागरिक कोविड संक्रमण से ठीक हुए हैं और अब तक 26 मरीजों की मौत हुई है। अब जिले में कोविड पॉजिटिव के 568 एक्टिव केस रह गए हैं तथा 52779 की रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है तथा शेष 559 सैंपल की रिपोर्ट का इंतजार है।उन्होंने बताया कि जिले में कोविड पॉजिटिव के कुल 568 एक्टिव केस हैं, इनमें 35 विभिन्न अस्पतालों में व 42 जिला कोविड केयर सैंटर में एडमिट हैं, जबकि 491 कोविड मरीज होम आइसोलेट किए गए हैं।

एडीसी ने समाधान शिविर में सुनीं 16 जनसमस्याएं, समाधान के दिए निर्देश

सीएमओ रेवाड़ी द्वारा जारी मैडिकल हैल्थ बुलेटिन के अनुसार बुधवार को जिले से संबंधित 92 नए कॉविड पॉजिटिव केस आए हैं, जिनमें से 31 रेवाड़ी शहर, 30 धारूहेड़ा, 5 बावल, 4 पिथड़ावास, 3 गोल्डन हट, 2-2 भाकली, संगवाड़ी व प्राणपुरा बावल तथा एक-एक भाण्डौर, फतेहपुरी, जलालपुर, जुड्डïी, मालपुरा, नांधा, राजपुरा इस्तमुरार, निमोठ, लाधुवास, मीरपुर, दुल्हेेड़ा कलां, कनुका व खडग़वास से संबंधित हैं। बुधवार को जिले से संबंधित 34 कॉविड पॉजिटिव नागरिक ठीक हुए हैं, जिनमें से 7 रेवाड़ी शहर, 6 खरखड़ा, 4 मसानी, 3 कुम्भावास, 2-2 भाड़ावास व बिहारीपुर, तथा एक-एक बावल, बुड़ौली, करनावास, खेड़ा आलमपुर, लिसाना, नांगलिया रणमोख, निगानियावास, गोकलकढ़, गुरावड़ा व उष्मापुर से संबंधित हैं।

नागरिक अस्पताल में कानूनी जागरूकता शिविर का आयोजन

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment