जिले के ये क्षेत्र अभी हॉटस्पॉट , 90 हजार से ज्यादा हो चुकी टेस्टिंग

By Sahab Ram
On: November 4, 2020 4:21 PM
Follow Us:

जिले के ये क्षेत्र अभी हॉटस्पॉट , 90 हजार से ज्यादा हो चुकी टेस्टिंग

जिले के ये क्षेत्र अभी हॉटस्पॉट , 90 हजार से ज्यादा हो चुकी टेस्टिंग.

आज के हेल्थ बुलेटिन और अबतक की कोरोना अपडेट्स की बात करें ..तो अभीतक जिले से 94192 सैम्पल्स लिये गए है जिनमें से 8056 नागरिक कोविड 19 पॉजिटिव पाए जा चुके है ..जिनमें से 7333 नागरिक ठीक हो चुके है ..जबकि 38 मरीजों की कोरोना वायरस के चलते अबतक मौत हो चुकी है …यहाँ आपको बता दें की भले मास्क लगाना अनिवार्य और दो गज की दुरी के साथ काफी  छुट दी गई है ..लेकिन कोरोना का प्रकोप कम नहीं हुआ है .. रोजाना जारी किये जाने वाले हेल्थ बुलेटिन में बड़ी संख्या में कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आ रहे है ..ऐसे में जरुरी है की लपरवाही ना करें सावधानी जरुर बरते.

हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से एचपीवी टीकाकरण अभियान की समीक्षा की

जिला प्रशासन कोरोना वायरस की रोकथाम को लेकर बुधवार को साप्ताहिक बैठक करता है. आज भी जिलाधीश यशेंद्र सिंह ने कॉविड मनेजमेंट की बैठक की. जिसमें कोविड मरीजों को को दस दिन की टोज को बढाकर 14 दिन तक दिए जाने के निर्देश दिए गए . साथ ही उन्होंने सीइओ जिला परिषद को  अबतक कोरोना वायरस से हुई मृत्यु की समीक्षा करने के आदेश भी दिए गए . बैठक में जिलाधीश यशेंद्र सिंह ने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए है की वो मरीजों को ऑक्सीमीटर भी दिलवायें ताकि मरीज अपना ऑक्सीजन लेवल चैक करता रहें . याद रहें की मरीज बीमारी को छुपायें ना क्योंकि ऑक्सीजन लेवल 95 से कम हो जाने के बाद परेशानी बढ़ सकती है.

 

इसके साथ ही बैठक में सीएमओ डॉ सुशील माही ने बताया की जिले के 22 स्थानों पर सैम्पल्स लेने का कार्य किया जा रहा है . जिस कार्य में छह मोबाइल यूनिट भी कार्य कर रही है . वही जिले के रेवाड़ी शहर में में सेक्टर-4, सेक्टर-3, मॉडल टाउन, शक्ति नगर, नई बस्ती, मधु विहार, कृष्णा नगर, बास सिताब राय, आदर्श नगर, विकास नगर, टीपी स्कीम और सरस्वती विहार को हॉटस्पॉट क्षेत्र घोषित किया हुआ है. धारूहेड़ा के सेक्टर-6, राम नगर, विपुल गार्डन, देव नगर, द्वारकाधीश और बावल में सेक्टर -2 व जलियावास को हॉटस्पोट क्षेत्र घोषित किया हुआ है।

एडीसी ने समाधान शिविर में सुनीं 16 जनसमस्याएं, समाधान के दिए निर्देश

आज जो हेल्थ बुलेटिन जिला प्रशासन की तरफ से जारी किया गया है .. उसमें बताया गया है कि आज जिले में 57 नए पॉजिटिव केस सामने आये है .. जबकि 50 मरीज ठीक हुए है .. जिले से अभीतक 94192 सैंपल लिए गए हैं, जिनमें 8056 कोविड-पॉजिटिव मिले हैं। इनमें 7333 नागरिक कोविड संक्रमण से ठीक हुए हैं और अब तक 38 मरीजों की मौत हुई है।  जिले में  685 एक्टिव केसों में  से 40 विभिन्न अस्पतालों में व 4 जिला कोविड केयर सैंटर में एडमिट हैं, जबकि 641 कोविड मरीज होम आइसोलेट किए गए हैं।

आज जिल में मिले  57 नए पॉजिटिव मरीजों में  से 16 रेवाड़ी शहर, 10 धारूहेड़ा, 8 भाड़ावास, 7 बावल,  3 रसगण, 2-2 भोहतवास, धवाना और  एक-एक केस बेरली कलां, गुरावड़ा, खालेटा, मायण, खरखड़ा, मोहदनीपुर, सीहा, बिसोहा व जैनाबाद से संबंधित हैं। वहीं ठीक होने वाले 50 मरीजों में से 13 रेवाड़ी शहर, 10 धारूहेड़ा, 8 मीरपुर, 3 नांधा, 2-2 भालखी माजरा, जाट सहराजवास, लाला, माजरा तथा एक-एक केस कोनसीवास, बनीपुर, खोल, धरचाना, ढोहकी, घासेड़ा, सुठानी व लिलोढ़ से संबंधित हैं।

नागरिक अस्पताल में कानूनी जागरूकता शिविर का आयोजन

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment