Corona Update: आज 61 नए मरीज मिले, 47 हुए ठीक, एक की मौत

By Sahab Ram
On: September 2, 2020 12:15 PM
Follow Us:

Corona Update: आज 61 नए मरीज मिले, 47 हुए ठीक, एक की मौत

रेवाड़ी, 02 सितंबर। जिलाधीश यशेन्द्र सिंह ने बताया कि जिले में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभी तक 45325 सैंपल लिए गए हैं, जिनमें 3658 कोविड-पॉजिटिव मिले हैं। इनमें 3145 नागरिक कोविड संक्रमण से ठीक हुए हैं और अब तक 24 मरीजों की मौत हुई है। अब जिले में कोविड पॉजिटिव के 489 एक्टिव केस रह गए हैं तथा 40995 की रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है तथा शेष 672 सैंपल की रिपोर्ट का इंतजार है।

हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से एचपीवी टीकाकरण अभियान की समीक्षा की

जिलाभर में 28 नागरिक क्वारंटीन किए गए हैं, जो विदेश व देश के अन्य हिस्सों से यात्रा करके आए हैं। उन्होंने बताया कि जिले में कोविड पॉजिटिव के कुल 489 एक्टिव केस हैं, इनमें 32 विभिन्न अस्पतालों में व 58 जिला कोविड केयर सैंटर में एडमिट हैं, जबकि 399 कोविड मरीज होम आइसोलेट किए गए हैं।

एडीसी ने समाधान शिविर में सुनीं 16 जनसमस्याएं, समाधान के दिए निर्देश

सीएमओ रेवाड़ी द्वारा जारी मैडिकल हैल्थ बुलेटिन के अनुसार बुधवार को जिले से संबंधित 61 नए कॉविड पॉजिटिव केस आए हैं, जिनमें से 24 रेवाड़ी शहर, 12 धारूहेड़ा, 5 बावल, 4 कोसली, 2-2 भुरथला, नांधा व भुरियावास तथा एक-एक केस बालावास, बासदूधा, भाकली, भाड़ावास, ढ़ाणी जोरावत, दुलाहेड़ा  कलां, गुमिना, जाट सायरवास, सुधराना, कुण्डल डुंगरवास से संबंधित हैं। बुधवार को जिले से संबंधित 47 कॉविड पॉजिटिव नागरिक ठीक हुए हैं, जिनमें से 24 रेवाड़ी शहर, तीन सुठाना, दो-दो धारूहेड़ा, बावल, कोसली व हालुहेड़ा तथा एक-एक जखाला, आसलवास, भैरमपुर, बास बिटौडी, जैतड़ावास, जखाला, जलियावास, लिसाना, किशनगढ़, बालावास धारण, नांधा व फिदेड़ी से संबंधित हैं।

नागरिक अस्पताल में कानूनी जागरूकता शिविर का आयोजन

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment