कोरोना पॉजिटिव पुरुषों ,महिलाओं में कोरोना के अलग- अलग लक्षण

By Sahab Ram
On: August 3, 2021 5:42 AM
Follow Us:

कोरोना पॉजिटिव पुरुषों ,महिलाओं में कोरोना के अलग- अलग लक्षण

दुनिया में कोरोना को फैले डेढ़ साल से ज्यादा हो चुका है, और ये अब तक 42 लाख से ज्यादा लोगों की जान ले चुका है। फिर भी इस महामारी को लेकर नई जानकारियां सामने आ रही हैं। लंदन के मशहूर किंग्स कॉलेज में हुई एक बड़ी स्टडी के मुताबिक महिलाओं और पुरुषों में कोरोना के लक्षण अलग-अलग होते हैं।

मरीजों के लिए रेवाड़ी में बनाया गया ये Foot Over Bridge, लिफ्ट लगने का इंतजार

पुरुषों को सांस लेने में दिक्कत, थकान, ठंड लगना और बुखार होने की आशंका ज्यादा होती है। वहीं महिलाओं में सूंघने की क्षमता का जाना, सीने में दर्द और लगातार खांसी सबसे आम लक्षण हैं। अब तक बुखार, लगातार खांसी और सूंघने की क्षमता कम होने को ही परंपरागत रूप से कोरोना के तीन प्रमुख लक्षण माना जाता है। हालांकि शुरुआती दिनों में बुखार आना जरूरी लक्षण नहीं है।

पुरुष में कोरोना के टॉप 5  लक्षण

Rewari Majra AIIMS के निर्माण के साथ शुरू होगी OPD – राव इंद्रजीत
  1. सांस लेने में दिक्कत
  2. थकान
  3. ठंड लगना
  4. बुखार
  5. सूंघने की क्षमता जाना

महिलाओं में कोरोना के टॉप 5 लक्षण

  1. सूंघने की क्षमता का जाना
  2. सीने में दर्द
  3. लगातार खांसी
  4. पेट में दर्द
  5. बुखार
  6. 60 साल से ज्यादा उम्र के कोरोना पॉजिटिव लोगों में डायरिया का लक्षण ज्यादा पाया गया।
  7. बुजुर्गों में आमतौर पर सूंघने की क्षमता कम होने का लक्षण नहीं पनपा, जबकि यह कोरोना का सबसे खास लक्षण माना जाता है।

source : bhaskar

Rewari: लिंग जाँच कराने वाले दो दलाल काबू, रेवाड़ी के अल्ट्रासाउंड सेंटर पर गर्भवती महिला को लेकर पहुँचा था दलाल

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment