Rewari Update: बॉलीवुड स्टार संजय दत्त पहुंचे रेवाड़ी, दोस्त के पिता के निधन पर जताया दुख

By Sahab Ram
On: March 10, 2023 12:06 PM
Follow Us:

रेवाड़ी (Rewari) जिले के किशनगढ़ बालावास गांव निवासी हितेंद्र के पिता की मौत 10 दिन पहले ब्रेन हेमरेज से हो गई थी। हितेंद्र दुबई के एक सेवन स्टार होटल में मैनेजर के रूप में काम करता है। हितेंद्र की बॉलीवुड स्टार संजय दत्त से काफी पुरानी दोस्ती है।

मानवाधिकारों पर आधारित शॉर्ट फिल्म से दिखाएं अपनी प्रतिभा, आयोग की तरफ से मिलेगा दो लाख का पुरस्कार

गुरुवार की देर शाम करीब 9:00 बजे बॉलीवुड स्टार संजय दत्त गांव किशनगढ़ में हितेंद्र के आवास पर पहुंचे और उनके पिता रतिराम के निधन पर शोक जताया। संजय दत्त यहां करीब आधा घंटा तक रुके थे।  उन्होंने हितेंद्र और उनके परिजनों को सांत्वना दी।

पीएम श्री स्कूल में बिजली जाने पर भी बाधित नहीं होगी छात्राओं की पढ़ाई

संजय दत्त के गांव किशनगढ़ बालावास पहुंचने की खबर जैसे ही लोगों को पता चली तो उनकी एक झलक पाने के लिए उनके प्रशंसकों की  भीड़ उमड़ पड़ी। उनकी सुरक्षा के लिए लोकल पुलिस मौके पर मौजूद रही। इसके बाद रात में ही संजय दत्त वापस दिल्ली लौट गए।

रेवाड़ी में बेखौफ़ ओवरलोड माफ़िया, कार्रवाई करने में RTA अधिकारियों को भी लगता है डर

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now