मानवाधिकारों पर आधारित शॉर्ट फिल्म से दिखाएं अपनी प्रतिभा, आयोग की तरफ से मिलेगा दो लाख का पुरस्कार

By Sahab Ram
On: April 26, 2026 4:51 PM
Follow Us:

सिरसा, 26 अप्रैल।

राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग द्वारा 12वीं लघु फिल्म प्रतियोगिता-2026 का आयोजन करवाया जा रहा है। यह प्रतियोगिता मानवाधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने और समाज में संवेदनशीलता विकसित करने का एक उत्कृष्ट मंच है। इसमें जिले के युवा, विद्यार्थी एवं आम नागरिक अपनी लघु फिल्में 30 जून 2026 तक गुगल ड्राइव के माध्यम से nhrcshortfilm@gmail.com पर भेज सकते हैं।

Short film: हरियाणवी शॉर्ट फिल्म ‘नई पहल’ का प्रीमियर हुआ लांच, शो के दौरान कई बार बजी तालियां, नम हुई आंखें

देश का कोई भी नागरिक, किसी भी आयु वर्ग का प्रतिभागी इस प्रतियोगिता में भाग ले सकता है। फिल्म हिंदी, अंग्रेजी या किसी भी भारतीय भाषा में बनाई जा सकती है, जबकि गैर-अंग्रेजी फिल्मों के लिए अंग्रेजी सब-टाइटल अनिवार्य होंगे। फिल्म की अवधि न्यूनतम 3 मिनट और अधिकतम 10 मिनट निर्धारित की गई है।

प्रतियोगिता में विजेताओं के लिए नकद पुरस्कार, ट्रॉफी और प्रमाण पत्र निर्धारित किए गए हैं। प्रथम पुरस्कार के रूप में 2 लाख रुपये, द्वितीय पुरस्कार 1 लाख 50 हजार रुपये तथा तृतीय पुरस्कार 1 लाख रुपये प्रदान किए जाएंगे। इसके अलावा जूरी की सिफारिश पर अधिकतम चार प्रतिभागियों को विशेष उल्लेख के तहत 50-50 हजार रुपये का पुरस्कार भी दिया जा सकता है। प्रतियोगिता से संबंधित विस्तृत दिशा-निर्देश और आवेदन पत्र राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट से प्राप्त किए जा सकते हैं।

Film ‘Nai Pahal’ : हरियाणवी लघु फिल्म ‘नई पहल’ का प्रीमियम कल बीएमजी मॉल में होगा लांच

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment