हैरान करने वाली ठगी की वारदात, महिला ने खुद ही उतारकर दिये गहने

By Sahab Ram
On: March 6, 2024 5:33 PM
Follow Us:

रेवाड़ी से ठगी करने का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां अंजान शातिर ठगों ने एक महिला स्कूल प्रिंसिपल से रास्ता पुछने के बहाने बातचीत शुरू की और पलभर में महिला ने अपना पर्स , मोबाइल और गहने उतारकर ठग के हवाले कर दिया। महिला जबतक समझ पाती कि क्या हुआ है। तबतक ठग मौके से फरार हो चुके थे।

 

अन्य राज्यों की एस.सी.(S.C.) महिला को हरियाणा के नॉन-एस.सी. पुरुष से विवाह करने पर  न.नि. चुनाव  में आरक्षण का लाभ नहीं 

जानकारी के मुताबिक गंगा देवी नाम की महिला एक सरकारी स्कूल में प्रिंसिपल है। आज दोपहर में जब वो सेक्टर तीन की मार्किट में आई हुई थी। तभी दो अंजान शख्स महिला के सामने आ गए और किसी के घर का पता पुछ्ने लगे, जिसके बाद ठगों ने कहा कि वे हरिद्वार से आयें है उनकी मदद कर दो,  इसी दौरान ठग ने सम्मोहित कर लिया।

नशा मुक्त अभियान की रथ यात्रा को विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने झण्ड़ी दिखाकर किया रवाना

जिसके बाद महिला ने खुद पे खुद अपना पर्स , मोबाइल फोन और गहने उतारकर ठग के हवाले कर दिये। महिला ने कहा कि ठग इससे 4 सोने की चूड़िया, दो अंगूठी, कान की बालियाँ , पर्स और मोबाइल फोन लेकर फरार हो गए।

 

मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से वायु प्रदूषण रोकने के लिए उपायुक्तों के साथ की चर्चा

कुछ मिनट बाद महिला को अहसास हुआ कि उसने ये क्या किया। जिसके बाद महिला ने किसी से मदद मांगी और पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना के बाद सेक्टर तीन चौकी से पुलिस मौके पर पहुँची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस शिकायत के आधार पर आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाल रही है। जिससे कि आरोपियों तक पहुँचने में मदद मिल सकें।

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now