शिव नगर में गली का निर्माण शुरू

By Sahab Ram
On: April 22, 2026 6:05 PM
Follow Us:


सिरसा। वार्ड नंबर 11 के पार्षद राजन शर्मा ने आज शिव नगर की गली नंबर 6 में विकास कार्यों का विधिवत शुभारंभ किया। आनंद निरानिया से लेकर प्रवीण सोनी वाली गली में निर्माण कार्य को लेकर नारियल फोड़कर शुभारंभ किया गया। इस मौके पर पार्षद राजन शर्मा ने कहा कि वार्ड का सर्वांगीण विकास उनकी पहली प्राथमिकता है।

Mandi Bhav: हरियाणा की सिरसा मंडी के नए भाव, देखें सभी फसलों के नए रेट
Sirsa Mandi Bhav: हरियाणा की सिरसा मंडी में फसलों के ताजा भाव हुए जारी, यहां देखें

उन्होंने हरियाणा सरकार और नगर परिषद के सहयोग से वार्ड वासियों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं देने का वादा दोहराया। उद्घाटन के दौरान बड़ी संख्या में वार्ड वासी मौजूद रहे, जिन्होंने इस कदम का स्वागत किया और लड्डू बांटकर अपनी खुशी जाहिर की। उन्होंने बताया कि वार्ड 11 में अब गलियों के बनने से लोगों को जलभराव और जर्जर रास्तों से निजात मिलेगी। वार्ड वासियों की लंबे समय की मांग अब पूरी होने जा रही है। इसके लिए गली निवासियों ने पूर्व विधायक गोपाल कांडा, वरिष्ठ भाजपा नेता गोबिंद कांडा, नगर परिषद चेयरमैन वीर शांति स्वरूप, नगर पार्षद राजन शर्मा का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर आनंद निरानिया, सुभाष चोपड़ा, पप्पू रांझा, अमर सिंह सोनी, मोनू सोनी, नरेश, चेतन सिंगल, प्रेम शर्मा, कृष्ण वर्मा, विशाल सैनी, विनोद सोनी इत्यादि मौजूद थे ।

Haryana: हरियाणा पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती आवेदन की आज आखिरी तारीख, 3 लाख से ज्यादा फॉर्म सबमिट

Haryana Weather update: हरियाणा के कई जिलों हो रही बारिश, इन जिलों में येलो अलर्ट जारी

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment